फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Beautification of parks begins, swings and gym will be ready before summer

Rohtak News: पार्कों का सुंदरीकरण शुरू, गरमी से पहले झूले और जिम तैयार होगा

Wed, 22 Jan 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 22 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Beautification of parks begins, swings and gym will be ready before summer
21सांपला03-कस्बे के पार्कों में बच्चों के लिए लगाए गए झूले। स्रोत : संवाद
नगर पालिका ने कस्बे के सुंदरीकरण के लिए बड़ी परियोजना पर काम करना शुरू कर दिया है। पार्कों में सुधार किया जा रहा है। नागरिकों को स्वस्थ रखने के लिए जिम लगाने की योजना बनाई गई है। इसका टेंडर लगाया गया है। जल्दी ही गरमी के सीजन में बच्चे व बड़े इन पार्कों का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन

कस्बे में पांच पार्क हैं। इनकी स्थिति जर्जर बनी हुई थी। झूले, लाइट और बेंच सभी टूटे पड़े थे। लोगों का कहना है कि जिस कंपनी को ठेका दिया गया था, उसकी तरफ से पार्कों का कोई सुधार नहीं किया गया। बच्चों के मनोरंजन व लोगों के स्वास्थ्य की दृष्टि से पार्क में बच्चों के झूले व ओपन जिम लगाने की कई बार मांग की गई। अब नपा प्रशासन ने इस ओर प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका का प्रयास है कि सभी पार्कों में झूले बच्चों के लिए झूले और जिम लगाने का काम पूरा किया जाएगा। उनका मकसद है कि फरवरी तक यह काम पूरा हो जाए। गरमी के सीजन में लोग सुबह-शाम पार्कों में घूमने के लिए निकलते हैं और जिम में अभ्यास की भी रुचि रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटे पड़े थे झूले और बेंच
पालिका प्रशासन ने पहले भी पार्कों में झूले, बेंच और ओपन जिम लगाए थे। सभी की हालत खस्ता हो चुकी थी। सभी पार्कों में नई व्यवस्था की जा रही है। रंगीन फव्वारे भी लगाए जा रहे हैं।
सामाजिक संस्थाएं करें सहयोग
नगर पालिका चेयरपर्सन पूजा इंदौरा व सचिव नरेंद्र कुमार ने लोगों व सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वह पार्कों के सुंदरीकरण में सहयोग करें और उनकी देखभाल पर भी निगरानी रखें। सूखा व गीला कचरा डालने के लिए सभी पार्कों में डस्टबिन भी लगाए जाने का काम जारी है।

पार्कों के सुंदरीकरण की दिशा में काम किया जा रहा है। पार्क में लोगों को स्वास्थ्य लाभ और बच्चों को मनोरंजन की सुविधा हो, यही हमारा प्रयास है। कार्य की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
- नरेंद्र कुमार, सचिव, नगर पालिका सांपला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed