फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Batra, Dangi, Khatak are millionaires, Dabla lakhpatis

Rohtak News: बतरा, दांगी, खटक हैं करोड़पति, डाबला लखपति

Thu, 12 Sep 2024 04:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Batra, Dangi, Khatak are millionaires, Dabla lakhpatis
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक/महम/ कलानौर/सांपला। जिले की रोहतक शहर, महम, गढ़ी सांपला व कलानौर सीट से ज्यादातर प्रत्याशी मैदान में आ चुके हैं। बुधवार को गढ़ी सांपला से भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रोहतक शहर से कांग्रेस के भारत भूषण बतरा, महम से बलराम दांगी, कलानौर से शकुंतला खटक ने नामांकन भरा।
कलानौर से भाजपा के टिकट पर रेणू डाबला व रोहतक शहर से आप प्रत्याशी बिजेंद्र हुड्डा मैदान में आए। प्रत्याशियों की तरफ से दिए चुनावी हलफनामे के मुताबिक, बतरा, दांगी, खटक करोड़पति हैं, जबकि डाबला लखपति हैं। पेश है प्रत्याशियों की संपत्ति का ब्योरा...
विज्ञापन

...
डाबला के पास नहीं कार, पति से ज्यादा अमीर
कलानौर से भाजपा प्रत्याशी रेणू डाबला अपने पति संदीप कुमार से ज्यादा अमीर हैं। हालांकि उनके पास अपनी कार नहीं है। छह लाख रुपये का फ्रेंडली लोन है। हाथ में एक लाख रुपये नकद है। पूर्व मेयर पति के पास 90 हजार रुपये हैं। बैंक मे छह लाख 52 हजार 233 रुपये हैं। हाथ में एक लाख 44 हजार 87 रुपये हैं। रेणू के पास करीब 12 लाख कीमत की ज्वेलरी है, इसमें 200 ग्राम सोना व 400 ग्राम चांदी है। पति के पास तीन लाख रुपये का 50 ग्राम सोना है। पूर्व मेयर के पास सनसिटी में 1613.97 स्क्वेयर फीट का मकान है। रेणू के पास 24 लाख तीन हजार 273 रुपए चल, तो 80 लाख अचल संपत्ति है। जबकि पति संदीप के पास हनुमान कॉलोनी में 3294 स्कवेयर फीट का प्लाॅट व 2023 मॉडल स्कॉर्पियो है। इनकी कुल चल संपत्ति 19 लाख 84 हजार 87 रुपये व अचल संपत्ति 45 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
खटक के पास चार लग्जरी कार, 2.98 करोड़ के कर्जदार
कलानौर से कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला खटक के पास चार लग्जरी कारें हैं। इनमें से दो स्कॉर्पियो, एक होंडा सिटी व एक बलेनो कार है। पति अतर सिंह के पास एक बाइक व एक स्विफ्ट कार है। शकुंतला के पास ढाई लाख रुपये की नकदी है। पति के पास एक लाख रुपये हैं। खटक के पास कलानौर में 16 कनाल आठ मरला यानी 2.05 एकड़ जमीन है। इसके अलावा जिंदराण में 12 कनाल आठ मरला जमीन है। तीस लाख का 400 ग्राम सोना व 80 हजार रुपये की एक किलोग्राम चांदी है। बादशाहपुर गुरुग्राम में 200 स्क्वेयर यार्ड का प्लाॅट है। पति के पास साढ़े सात लाख रुपये का 100 ग्राम सोना है। सोनीपत के खानपुर कला में 22 स्क्वेयर फीट का प्लाॅट है। खटक ने होंडा सिटी कार के लिए 6 लाख 33 हजार 670 रुपये का लोन लिया है। इसमें 5 लाख 66 हजार 330 रुपये बकाया है। हरियाणा विधानसभा एमसीएम लोन से 40 लाख रुपये लिया है। इसमें से 19 लाख 49 हजार रुपये बाकी है। हरियाणा विधानसभा से लिए 60 लाख रुपये में से 53 लाख बकाया है।
---------
दांगी के पास पंचकूला, नोएडा व बीकानेर में जमीनें
महम से कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी के पास पंचकूला, नोएडा व बीकानेर में जमीनें है। नोएडा में 21 एकड़ 6 कनाल तो बीकानेर के नया गांव में 6.1 हेक्टेयर भूमि है। पंचकूला में 2440 स्क्वेयर फीट का फ्लैट व रोहतक में 432 स्कवेयर यार्ड का घर है। बलराम पर 12 लाख 87 हजार रुपये का कार लोन भी है। दांगी के पास एक लाख 80 हजार रुपये नकद व 37 लाख 19 हजार 278 बैंक में हैं। इनमें पास मारूति इको व टोयोटा फाॅर्च्यूनर कार है। साथ ही 36 लाख 92 हजार रुपये कीमत का सोना व 94 हजार रुपये की एक किलोग्राम चांदी भी है। इनकी कुल चल संपत्ति एक करोड़ 76 लाख 98 हजार 152 रुपये है।

----------
बाली पहलवान पर 33.36 लाख कर्ज, 1.86 लाख का बिजली बिल बकाया
महम से निर्दलीय प्रत्याशी बलबीर सिंह उर्फ बाली पर 33.36 लाख का कर्ज है। एक लाख 86 हजार 901 रुपये बिजली निगम का बकाया है। इनकी पत्नी के पास साढ़े तीन लाख रुपये कीमत का 50 ग्राम सोना है। बाली के पास 50 हजार रुपये की नकदी है। इनमें 4.75 लाख की 2019 मॉडल बोलेरो व 5.34 लाख की 2020 मॉडल अमेज कार है। इसके लावा चार एकड़ एक कनाल जमीन है। इसकी बाजार कीमत 82.50 लाख है। मोखरा में 17.50 लाख रुपये कीमत का घर है।

.............
करोड़पति बतरा के पर डेढ़ करोड़ की देनदारी
रोहतक शहर से कांग्रेस प्रत्याशी 8 करोड़ 87 लाख की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। इसमें 1 करोड़ 22 लाख चल व 7 करोड़ 65 लाख की अचल संपत्ति है। साथ ही डेढ़ करोड़ की देनदारी है। इनमें से करीब 1.33 करोड़ रुपये का पर्सनल लोन है। हरियाणा विधानसभा से 11.40 लाख रुपये कार लोन व पांच लाख 30 हजार 88 रुपये लोन बकाया है। बतरा के पास 78 हजार 400 रुपये नकद हैं। इसके अलावा 21 लाख रुपये की 2024 मॉडल स्कॉर्पियो व 45 लाख की 2021 मॉडल फॉर्च्यूनर कार है। इनके पास चार लाख 90 हजार रुपये का 70 ग्राम सोना है। सुरक्षा के लिए एक लाख रुपये का रिवॉल्वर है। डोभ में 24 कनाल तीन मरला, कलानौर में 20 कनाल 8 मरला, जिंदराण में 69 करनाल 12 मरला जमीन है। सवा चार करोड़ की पुश्तैनी प्रॉपर्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed