{"_id":"65f87b04a20882e49f021529","slug":"banana-traders-car-met-with-an-accident-pickup-driver-arrested-rohtak-news-c-17-roh1019-384598-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: केला व्यापारी की गाड़ी से हुआ था हादसा, पिकअप ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: केला व्यापारी की गाड़ी से हुआ था हादसा, पिकअप ड्राइवर गिरफ्तार
Mon, 18 Mar 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकिया के बेटे मन्नत की मौत के मामले में पुलिस ने रैनकपुरा निवासी कर्मबीर को गिरफ्तार किया है। वह केला व्यापारी की पिकअप गाड़ी पर ड्राइवर की नौकरी करता है। गिरफ्तारी के साथ ही आरोपी को जमानत मिल गई।
पुलिस के मुताबिक अशोक विहार निवासी साहिल ने दी शिकायत में बताया कि उसके बड़े भाई अमित सैनी के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मन्नत उम्र करीब 9 साल व उससे छोटा यमन है। मन्नत दूसरी में पढ़ता था व यमन पहली कक्षा में पढ़ता है। शनिवार को उसका भतीजा ट्यूशन पढ़ने गया था। वह भतीजे मन्नत को स्कूटी पर ट्यूशन से घर लेकर आ रहा था। जब वे रास्ते में कार वर्कशॉप के सामने पहुंचे तो पिकअप चालक ने एकदम गाड़ी उसकी तरफ मोड़ दी। उसने स्कूटी के ब्रेक भी लगाए, लेकिन पिकअप की पिछली साइड स्कूटी को लगी और मन्नत नीचे गिर गया। जबकि वह कच्चे में गिरा। उसने उठकर भतीजे मन्नत को संभाला और तत्काल अपने दोस्त सिद्धार्थ के साथ पीजीआई ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
वर्जन
आरोपी पिकअप चालक कर्मबीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जमानत मिल गई है।
सन्नी, प्रभारी पुलिस चौकी सुखपुरा।