फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Baba Mastnath Math is increasing Sanatan culture with education: Minister Anurag Singh Thakur

शिक्षा के साथ सनातन संस्कृति को बढ़ा रहा बाबा मस्तनाथ मठ : मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर

Sat, 12 Mar 2022 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Baba Mastnath Math is increasing Sanatan culture with education: Minister Anurag Singh Thakur
विशेष पोषाक पहने महंत बाबा बालक नाथ के आसन के बगल में खड़े पूर्व मुख्य मंत्री भूपेन्द्र सिंह हड्ड
रोहतक। बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। यह बाबा के तप का ही परिणाम है कि रोहतक व आसपास का क्षेत्र लगातार फल-फूल रहा है। मस्तनाथ शिक्षण संस्थान बच्चों को संस्कार देने के साथ खेलों को बढ़ावा दे रहा है। यहां डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, नर्स की शिक्षा के साथ अध्यात्म का ज्ञान दिया जा रहा है। यह बात शुक्रवार को मठ में आयोजित तीन दिवसीय मेले के समापन पर आयोजित कुश्ती में पहुंचे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही।
विज्ञापन

मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बाबा मस्तनाथ मठ व विश्वविद्यालय महंत एवं अलवर के सांसद बाबा बालक नाथ के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। खेलों के मामले में हरियाणा एक अग्रणी राज्य है। यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तिरंगे का मान-सम्मान बढ़ाया है। इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन भी हरियाणा की भूमि पर किया जाएगा। खेल व खिलाड़ियों की सुविधा के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। चार राज्यों में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने गुंडे बदमाशों का सफाया कर महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा व सम्मान देने का कार्य किया है। गरीबों के कल्याण के लिए अनेक कार्य उत्तर प्रदेश में किए हैं। योगी आदित्यनाथ ने पांच वर्षों में वह कर दिखाया है जो पिछली सरकारें पांच दशकों में भी नहीं कर पाई थी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बाबा मस्तनाथ की समाधि पर मत्था टेक कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश-प्रदेश में किया नाम रोशन : सांसद डॉ. अरविंद शर्मा
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने बाबा मस्तनाथ मठ में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का स्वागत करते हुए कहा कि आज पूरे देश का युवा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहा है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश व प्रदेश में नाम रोशन किया है। प्रदेश की नई खेल नीति दूसरे राज्यों के लिए रोल मॉडल बन गई है। वहीं चार राज्यों में भाजपा की जीत पर सांसद डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चारों ओर पार्टी की धूम मची हुई है। प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा को इन चुनावों में जीत मिली है। उन्होंने बाबा मस्तनाथ मठ को 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की भी घोषणा की। इस मौके पर हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, बाबा मस्त नाथ मठ के महंत एवं सांसद बाबा बालक नाथ, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजकुमार कपूर, पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश नांदल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed