फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Away from riots , brotherhood Holy Rngbri

दंगों से दूर, भाईचारे की रंगभरी होली

Sat, 26 Mar 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 26 Mar 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
 Away from riots , brotherhood Holy Rngbri
भाईचारे की रंगभरी होली - फोटो : अमर उजाला
शहर की हर गली और चौक-चौराहे सुबह होते ही होली के रंग में रंगे दिखाई दिए। दोपहर होते ही गली-मोहल्लों में देवर और भाभी के बीच खूब हंसी ठिठोली दिखाई दी। रंगों का उत्सव हर गली में अपना रंग बिखेरता नजर आया। बच्चे हो या युवा, सभी ने रंग भरी पिचकारियों और गुब्बारों से राहगीरों को खूब भिगोया। हालांकि हर कॉलोनी में होली की धूम रही, पर पिछली बार की अपेक्षा रौनक काफी कम थी।
विज्ञापन


होली पर्व पर रंगों से सराबोर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने होली के गीतों पर खूब धमाल चौकड़ी मचाई। जिन कॉलोनियों में गेट लग चुके थे, वहां लोगों ने गेट बंद कर सुरक्षित होली मनाई, जबकि लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाने के उद्देश्य से पुलिस और आरपीएफ की टुकड़ी गश्त करती रही। कॉलोनियों में रंगों में भीगी टोलियां भी अपनी मस्ती में नजर आई। एक ओर युवाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दूसरी ओर बुजुर्गों और महिलाओं ने केवल तिलक लगाकर होली की बधाई दी। भाभियों ने अपने देवरों पर कोलड़ों के जरिये प्यार जताने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन


डीजे पर थिरके युवा
कॉलोनी की हर गली में होली के प्रमुख गीतों के बोल गूंजते रहे। जहां युवाओं की टोलियों ने गली में डीजे लगाकर बॉलीवुड के फाग गीतों पर खूब मस्ती की। वहीं, घरों की छतों पर लाउड म्यूजिक चलाकर होली पर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed