फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Attempt to drag BDS student into the house, senior fought and saved her

Rohtak News: बीडीएस छात्रा काे घर में खींचने की कोशिश, सीनियर ने भिड़कर बचाया

Sat, 24 May 2025 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Attempt to drag BDS student into the house, senior fought and saved her
रोहतक। पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित एक मोहल्ले में रहने वाली बीडीएस की छात्रा का उसी की गली में अपहरण करने का प्रयास किया गया। सीनियर छात्रा ने आरोपियों का मुकाबला कर साथी छात्रा को बचाया।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने विक्रम उर्फ विक्की समेत चार-पांच आरोपियों पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 22 मई की रात करीब 1 बजे पड़ोस में रहने वाली उनकी सीनियर छात्रा आई हुई थी। जब कुछ देर बाद अपनी गली से बाहर सड़क पर उनको छोड़कर वापस जा रही थी। रास्ते में चार युवकों ने अभद्रता करते हुए उसे एक घर में खींचने का प्रयास किया। पहले उन्होंने स्वयं को बचने का प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो शोर मचाया।
विज्ञापन

इसी दौरान उनकी सीनियर छात्रा ने शोर मचाकर व उनसे भिड़कर किसी तरह से अपहरणकर्ताओं से बचाया। मौका पाकर आरोपी भाग गए। उधर, खींचतान के दौरान पीड़ित छात्रा घायल हो गई। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि जिस घर में जबरन ले जाने का प्रयास कर रहे थे, उसमें विक्रम उर्फ विक्की मौजूद था। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed