फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Attack on the prisoner with a pointed weapon

रंजिशन सुनारियां जेल में बंदी पर नुकीले हथियार से हमला, छह पर केस दर्ज

Mon, 24 Aug 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Attack on the prisoner with a pointed weapon
सुनारियां जेल में बंद विकास नगर निवासी बंदी पर रविवार सुबह करीब 11 बजे बोहर निवासी बंदी ने साथियों के साथ मिलकर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उसकी आंत का ऑपरेशन हुआ है। घायल के बयान पर पुलिस ने जेल में बंद 6 बंदियों पर जान से मारने के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि वर्ष 2019 में घायल बंदी ने बोहर निवासी बंदी पर गोलियां चलाई थी। इसी रंजिश में विजय नगर निवासी बंदी अमन पर हमला हुआ है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में अमन ने बताया कि वह हत्या के प्रयास के मामले में वर्ष 2019 से सुनारियां जेल की बैरक नंबर 2/1 में बंदी है। 20 अगस्त सुबह 11 बजे वह कैंटीन से सामान लेकर बैरक की ओर जा रहा था। इसी दौरान उस पर मनबीर निवासी गांव बोहर के इशारे पर विकास उर्फ विक्की निवासी बलियाणा, रवि, नवीन उर्फ चुल्ली, अभिषेक उर्फ मोगली निवासी सुनारिया कलां, नरेंद्र उर्फ नीरज निवासी गांव लाखू बुआना ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। शोर सुनकर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने उसे छुड़वाया और पीजीआई में दाखिल कराया, जहां अमन की आंत का ऑपरेशन किया गया है। अमन का कहना है कि उस पर यह हमला मनबीर ने करवाया है। क्योंकि वर्ष 2019 में उसने मनबीर पर गांव बोहर में गोलियां चलाई थी।
विज्ञापन

रविवार को घायल बयान देने की स्थिति में हुआ। इसके बयानों के आधार पर 6 आरोपी बंदियों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द ही कोर्ट के आदेश पर प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। मामला वर्ष 2019 में हुई गोलीबारी की रंजिश से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसआई सुरेश, एडिशनल एसएचओ, थाना शिवाजी कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed