फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ATM froud

एटीएम ठगी

Fri, 27 Dec 2019 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
ATM froud
जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। साइबर ठग हर दिन तीन से चार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। साइबर ठग मोबाइल नंबर पर लिंक भेज एप डाउनलोड करने या बैंक अधिकारी बनकर कुछ ही सेकंड में लोगों के बैंक खाते खाली कर रहे हैं। वीरवार को ठगी के चार मामले सामने आए। इन चार लोगों के बैंक खातों से करीब एक लाख 70 हजार रुपये की राशि निकाली गई है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि साइबर ठगी के मामलों में पुलिस सिर्फ केस दर्ज करने तक ही सीमित है। अभी तक किसी भी मामले में कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

जिम मैनेजर को फोन पर लिंक भेज उड़ाए 90 हजार रुपये
गांधी कैंप निवासी जिम के मैनेजर लक्की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह दिसंबर को उसके बाद फोन आया कि आपकी जिम में बेटे का एडमिशन करवाना है। आप अपने पैकेज के बारे में बता दो। आरोपी को विस्तार से जिम के सारे पैकेज बता दिए। बाद में आरोपी ने कहा कि मैं आपको पैमेंट करना चाहता हूं। आप अपना फोन पे नंबर बता दो। उसी समय आरोपी को फोन पे नंबर दिया, आरोपी ने एक लिंक भेज कर उस पर क्लिक करने को कहा। जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया, छह बार में खाते से 90 हजार रुपये कटने के मैसेज मिले। रुपये कटने के बाद आरोपी से संपर्क करना चाहा तो उससे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

एटीएम से रुपये नहीं निकले, घर पहुंचा तो मिला 30 हजार निकले का मैसेज
सूर्य कॉलोनी वासी राकेश ने बताया कि वह 20 दिसंबर को माता दरवाजा एटीएम से पांच हजार रुपये निकलवाने गया था। जिस मशीन से रुपये निकालने गया था, वहां पर पहले से ही दो लड़के खड़े हुए थे। वहां पर रुपये निकलवाये तो रुपये नहीं निकले। घर पर वापस गया तो फोन पर तीन बार मे तीस हजार रुपये कटने का मैसेज प्राप्त हुआ। जो तीन बार में दस-दस हजार रुपये निकाले गए हैं। उसी समय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना जानकारी साझा किए खाते से कटे 10 हजार रुपये
खरैंटी निवासी नसीब ने बताया कि वीरवार को सवा दो बजे खाते से दस हजार रुपये निकलने का मैसेज प्राप्त हुआ। जबकि किसी को भी अपने एटीएम कार्ड व बैंक की डिटेल साझा नहीं की थी। उसी समय बैंक से संपर्क कर कार्ड को ब्लॉक करवाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

जनता कॉलोनी वासी जितेंद्र ने बताया कि 15 दिसंबर को किसी ने खाते से दो बार में तीस हजार रुपये निकाल लिए। जबकि खाते से रुपये सुबह निकले मैसेज दो घंटे बाद आया। बैंक से डिटेल निकलवाई तो पता चला की रुपये सुबह के समय निकाले गए हैं। उसी समय बैंक से कार्ड को ब्लॉक करवाया। खाते में सिर्फ 30 हजार रुपये ही पड़े हुए थे। पुलिस को शिकायत देने पर पुलिस व बैंक ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed