फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Arshiya Topper of Mewat in written examination of MBBS

एमबीबीएस की लिखित परीक्षा में मेवात की अर्शिया टॉपर

Sun, 15 Dec 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Arshiya Topper of Mewat in written examination of MBBS
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की एमबीबीएस लिखित परीक्षा में बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। मेवात की अर्शिया त्यागी 900 में से 676 अंक हासिल करके टॉपर रही। परीक्षा में 761 विद्यार्थी बैठे, जिसमें से 33 परीक्षार्थी असफल रहे।
विज्ञापन

हेल्थ विवि के अंतर्गत पीजीआईएमएस रोहतक, खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, मेवात मेडिकल कॉलेज, ईएसआई फरीदाबाद व एसजीटी बुढेरा के विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। गौरतलब है कि एमबीबीएस की लिखित परीक्षा 900 अंक की होती है जिसमें पास होने के लिए 50 फीसदी अंक लाना अनिवार्य हैं। साढ़े चार साल की एमबीबीएस करने के बाद अब विद्यार्थियों को एक साल की इंटर्नशिप करनी अनिवार्य होगी। चर्चा है कि इस साल एमबीबीएस का परिणाम जल्द आ गया है, इससे सभी को घूमने-फिरने का मौका मिल गया है।
विज्ञापन

अलग-अलग कॉलेजों के टॉपर
- पीजीआईएमएस रोहतक में 263 ने परीक्षा दी और 18 असफल रहे। यहां की आस्था गर्ग ने 642 अंक पाकर संस्थान की टॉपर बनी। वहीं संस्थान में एंडोक्राइनोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश राजपूत के बेटे सिद्धांत ने 623 अंक प्राप्त किए। रोहतक के पेन क्लीनिक के सीनियर प्रोफेसर डॉ. नवीन मल्होत्रा के बेटे नमन मल्होत्रा ने 594 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज में 160 ने परीक्षा दी, इसमें से चार असफल रही। यहां की आशी यादव 632 अंक पाकर टॉपर बनीं।
- अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में 50 ने परीक्षा दी और सभी सफल रहे। यहां की पूजा सिंगला 659 अंक हासिल करके टॉपर रहीं।
- मेवात मेडिकल कॉलेज में 170 ने परीक्षा दी और चार असफल रहे। यहां की अर्शिया त्यागी ने 676 अंक के साथ यूएचएसआर को ही टॉप किया है।
- ईएसआई फरीदाबाद में 112 ने परीक्षा दी, इसमें से तीन असफल रहे। यहां की किरण ने 636 अंक प्राप्त करके संस्थान में टॉप किया।
- एसजीटी बुढेरा म छह विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और दो अफसल रहे। यहां के विद्यार्थी लोकेश यादव ने 516 अंक हासिल करके कॉलेज में पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed