{"_id":"66ede8c9814c3efbf10f2d09","slug":"armed-miscreants-are-roaming-fearlessly-on-the-streets-even-under-tight-security-in-the-election-environment-rohtak-news-c-17-roh1020-509245-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चुनावी माहौल में कड़ी सुरक्षा में भी सड़कों पर बेखौफ घूम रहे हथियारबंद बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चुनावी माहौल में कड़ी सुरक्षा में भी सड़कों पर बेखौफ घूम रहे हथियारबंद बदमाश
Sat, 21 Sep 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 21 Sep 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बोहर के शराब ठेके पर वीरवार रात बाइक सवार हथियारबंद बदमाश ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर बच निकले। चुनावी माहौल में कड़ी सुरक्षा के बावजूद सड़कों पर हथियारबंद बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे नजर आ रही है।
चुनाव के चलते लगाए गए नाकों पर पुलिस जांच करती तो बदमाश वारदात को अंजाम देने से पहले ही पकड़े जाते और शायद तीन जानें बच जाती। पीजीआईएमएस के शव गृह में मृतकों के पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार को दिन भर खड़े रहे लोगों के बीच यही चर्चा गरमाई रही।
बोहर में वारदात स्थल शराब ठेका और आईएमटी थाने के बीच मुश्किल से 500 मीटर की दूरी है। थाने के नजदीक होने के बावजूद बदमाशों ने बेखौफ होकर अंधाधुंध फायरिंग की। वारदात को अंजाम देकर भी बदमाश साफ बच निकले जबकि थाने से करीब सौ मीटर आगे नाका लगा था। पुलिस नाके पर मुस्तैदी से जांच करती तो हथियारबंद बाइक सवार बदमाश बचकर नहीं निकल पाते। यही नहीं, वारदात से पहले ही पुलिस उन्हें हथियारों के साथ पकड़ सकती थी। शुक्रवार को दिन भर गांव में सन्नाटा पसरा रहा। परिजन पोस्टमार्टम के बाद अपने बच्चों के शव लेने के लिए पीजीआईएमएस के शव गृह में बैठे रहे। शाम पांच बजे तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
वारदात में प्रयोग हुए कई तरह के हथियार
पुलिस की मानें तो शराब ठेके पर खेले गए खूनी खेल में कई तरह के हथियार प्रयोग किए गए हैं। छानबीन में पुलिस को मौके से कई तरह के कारतूस के खोल बरामद हुए हैं। इसमें चाइनीज पिस्तौल भी शामिल बताई जा रही है। इसके अलावा देसी पिस्तौल भी वारदात में प्रयोग होने का अंदेशा है। ऐसे में सवाल उठता है कि ये हथियार कहां से आए। यही नहीं, हथियार लेकर लोग सड़कों पर बेरोकटोक कैसे घूमते रहे।
चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बीएसएफ के 15 नाके शहर में लगे हुए हैं। शहर के बाहर फिलहाल नाका नहीं है। यहां जांच जारी है। पुलिस ने जांच के दौरान चोरी की चार बाइक, एक चाकू, मादक पदार्थ के अलावा 45 लाख रुपए की नकदी पकड़ी है। चुनाव के चलते सख्त पहरा व गहन जांच जारी है।
रवि खुंडिया, डीएसपी, हेडक्वार्टर।
वर्जन
पुलिस को वारदात का तुरंत पता नहीं लगा। किसी ने न तो 112 नंबर पर सूचना दी और न ही पीजीआई से इस तरह की जानकारी मिली। इस कारण करीब एक से ज्यादा घंटा निकल गया। यह समय बदमाशों को निकल भागने में मददगार रहा। पुलिस इस मामले की हर पहलू के आधार पर जांच कर रही है।
रजनीश, डीएसपी, सांपला।