फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Arena massacre: Sukhwinder Koch will be produced in ADJ court on August 6

अखाड़ा हत्याकांड : सुखविंद्र कोच की छह अगस्त को होगी एडीजे कोर्ट में पेशी

Sat, 31 Jul 2021 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Arena massacre: Sukhwinder Koch will be produced in ADJ court on August 6
रोहतक। जाट कॉलेज के अखाड़ा हत्याकांड के आरोपी कोच सुखविंद्र की शुक्रवार को एसीजेएम ईशा खत्री की अदालत में पेशी हुई। सुखविंद्र व आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी उत्तर प्रदेश निवासी मनोज ने सुनारिया जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हाजिरी लगाई। पीड़ित पक्ष के वकील सुरेश नांदल ने बताया कि अब छह अगस्त को केस की सुनवाई एडीजे डॉ. गगनगीत कौर की अदालत में होगी।
विज्ञापन

मामले के अनुसार फरवरी में जाट कॉलेज के अखाड़े में फायरिंग हुई थी। इसमें मुख्य कोच मनोज मलिक, उसकी पत्नी साक्षी मलिक, बेटे, महिला पहलवान सहित सात को गोली मारी गई थी, जिसमें छह ने दम तोड़ दिया था, जबकि एक घायल बच गया था। मुख्य कोच मनोज मलिक के भाई के बयान पर पुलिस ने अखाड़े के ही कोच सुखविंद्र को मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था, जो अब सुनारिया जेल में बंद है। जबकि उत्तर प्रदेश के शामली के पूर्व फौजी मनोज को आर्म्स एक्ट के तहत सुखविंद्र को हथियार दिलवाने के आरोप में काबू किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने तय समय सीमा में आठ अप्रैल को अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। तभी से निचली अदालत में सुखविंद्र व मनोज की हाजिरी लग रही थी। अब एडीजे कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed