{"_id":"6123ea7e8ebc3e7a012f9947","slug":"application-process-started-for-undergraduate-courses-in-jat-college-rohtak-news-rtk6217725180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट कॉलेज में स्नातक कोर्सों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट कॉलेज में स्नातक कोर्सों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में स्नातक कोर्सों में ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 26 अगस्त तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते है। विद्यार्थी प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए हायर एजुकेशन की वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। जाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महेश ख्यालिया ने बताया कि कॉलेज में बीए (सामान्य), बीएससी, बीकॉम, बीए (पत्रकारिता एवं जनसंचार), बीजेएमसी, बीएससी स्पोर्ट्स, बीसीए के स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए नए सत्र में दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। सभी कोर्सों से संबंधित सभी प्रकार की सूचनाएं जाट कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। दाखिले के लिए कागजातों की जांच पड़ताल और फीस भी ऑनलाइन ही जमा होगी। दाखिला होने के पश्चात सभी विद्यार्थियों को कॉलेज में अपने संबंधित प्रमाण पत्रों की एक-एक फोटो प्रति जमा करवानी होगी। तभी उसके दाखिले की प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।
सीटों का ब्योरा
बीए - 1200
बीए मॉस कम्युनिकेशन - 60
बीजेएमसी - 60
बीकॉम - 160
बीएससी नॉन मेडिकल - 640
बीएससी मेडिकल - 160
बीसीए - 200
बीएससी स्पोर्ट्स साइंस - 40
विज्ञापन
सीटों का ब्योरा
बीए - 1200
बीए मॉस कम्युनिकेशन - 60
बीजेएमसी - 60
बीकॉम - 160
बीएससी नॉन मेडिकल - 640
बीएससी मेडिकल - 160
बीसीए - 200
बीएससी स्पोर्ट्स साइंस - 40