फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   honour killing, brother murdered sister and her husband

भाई निकला विश्वासघाती, बहन-जीजा को बुलाया और दी दर्दनाक मौत...इस वजह से था नाराज

Fri, 19 Jun 2020 10:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, रोहतक
अमर उजाला, रोहतक Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
honour killing, brother murdered sister and her husband
सांकेतिक तस्वीर
राखी बंधवाकर जिस भाई ने रक्षा करने का वचन दिया, वही बहन और जीजे का कातिल बन गया। युवक ने साजिश रची और दोनों को दर्दनाक मौत दी। मामला हरियाणा के रोहतक का है। महम के गांव फरमाणा हुए आन के लिए डबल मर्डर के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पूछताछ में मुख्य आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी बहन ने करीब छह महीने पहले पड़ोस के युवक से प्रेम विवाह किया था। इससे वह नाराज था। दोनों कुछ दिन सेफ हाउस में रहे और इसके बाद रोहतक में किराये के मकान में रहने लगे। आरोपी युवती का भाई अजय सिवानी में रहता था और करीब तीन महीनों से अपनी बहन से फोन पर बात कर रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान उसने अपनी बहन को विश्वास में लेकर तोशाम में रहने के लिए राजी कर लिया था। अजय ने बताया कि उसने पहले से ही दोनों की हत्या की साजिश रची हुई थी। 17 जून को अजय बाइक पर सवार होकर आया और अपनी बहन और उसके पति सुरेंद्र को साथ लेकर तोशाम के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम के ठेकेदार की गला काटकर हत्या, कटा हुआ सिर भी साथ ले गया हत्यारा

जब वे बडेसरा रोड पर सुनसान जगह पर पहुंचे तो वहां पहले से ही आरोपी के साथी साहिल और बबलू खड़े मिले। इसके बाद उक्त तीनों ने युवती पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। जब सुरेंद्र भागने लगा तो आरोपियों ने उसे चाकू मारा और गला घोंटकर हत्या कर दी। इस दौरान घायल युवती वहीं झाड़ियों में छिप गई, आरोपियों ने उसे ढूंढा भी लेकिन सुराग नहीं लगा।

इसके बाद आरोपी बाइक पर फरार हो गए। बताया जा रहा है घायल युवती किसी तरह सड़क पर आई और बाइक से लिफ्ट लेकर सिविल अस्पताल महम पहुंची, हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं युवक का शव बडेसरा में पड़ा मिला।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर ही वारदात में शामिल युवती के भाई अजय, चचेरे भाई साहिल व बबलू को गिरफ्तार कर लिया।

सख्त सजा के लिए आरोपियों के खिलाफ जुटाएंगे सुबूत

एसपी पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि महम में हुई आन के लिए दंपती की हत्या के आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। इसके लिए उनके खिलाफ पुख्ता सुबूत जुटाए जा रहे हैं, ताकि समाज के सामने उदाहरण पेश किया जा सके।

उप पुलिस अधीक्षक महम शमशेर सिंह, प्रभारी थाना महम निरीक्षक नवीन कुमार व उनकी टीम ने त्वरित कार्यवाई करते हुए वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के लिए उप पुलिस अधीक्षक महम शमशेर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। मामले को चिह्नित अपराध की श्रेणी में लिया जाएगा। आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके, इसके लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में दायर किया जाएगा।

जिले के बहुचर्चित मामले
सितंबर 2013 : कलानौर थाने के गांव गरनावठी में प्रेमी युगल की जघन्य हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने धड़ से अलग किए गए धमेंद्र के शव के साथ ही युवती की अधजली लाश को बरामद कर लिया। इस मामले में युवती के पिता नरेंद्र उर्फ बब्लू, मां रीटा व चाचा रविंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बहुचर्चित मामले में जिला कोर्ट ने लड़की के मां-बाप और उसके भाई को दोषी करार दिया था।

फौजी बताकर महिला से गूगल-पे से ठग लिए बीस हजार रुपये, केस दर्ज... आप भी रहें सावधान

8 अगस्त 2018 : रोहतक में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने की वजह से परिजनों ने सुपारी देकर 18 साल की बेटी ममता की हत्या कराई। पुलिस ने इस मामले में युवती के असली माता-पिता और उसे गोद लेने वाले माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया था।

ममता की मौत के बाद मायके व ससुराल पक्ष ने उसका अंतिम संस्कार करने से भी इनकार किया तो महिला आयोग ने अंतिम संस्कार करवाया था। ममता ने करीब एक साल पहले सिंहपुरा गांव के सोमी के साथ अंतरजातीय विवाह किया था। इस दौरान ममता को 8 अगस्त 2018 को करनाल से रोहतक के किशोर न्यायालय में पेशी के लिए लाए सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह की भी गोली लगने से मौत हो गई थी।

नवंबर 2019 : रोहतक जिले के गांव भगवतीपुर में एक युवक की खेत में डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। युवक गांव बहू जमालपुर का रहने वाला था, जिसका शव भगवतीपुर के खेत में एकमुर्गी फार्म में पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed