फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anshul stood first in poster making competition

Rohtak News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अंशुल रहे प्रथम

Sun, 28 Apr 2024 04:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 28 Apr 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Anshul stood first in poster making competition
बेरी। गांव धांधलान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग, स्लोगन सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर मेकिंग मुकाबले में अंशुल, आफरीन और रितिका ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विद्यालय प्राचार्य सुनीता ने बताया कि वोट के प्रति जागरूकता को लेकर विद्यालय में निरंतर स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र के महत्व, नागरिकों के मौलिक अधिकार, वोटर कार्ड बनाने की प्रक्रिया एवं वोटर कार्ड संबंधी एप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान का दिन पर्व की तरह मनाएं और पूरे उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। देश का हर एक मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान करके ही हम लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं। पोस्टर मेकिंग में अंशुल और स्लोगन मुकाबले में नेहा ने बाजी मारी। इस अवसर पर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम में वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टी द्वारा दी जाने वाली ड्यूटी का तानु, स्वाति,काजल और रिया आदि छात्राओं ने बखूबी निर्वहन किया।इसी प्रकार स्लोगन प्रतियोगिता में नेहा ने प्रथम,स्नेहा ने द्वितीय और अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर पीजीटी राकेश कुमार, विनीता रानी, मदालसा, हेमलता, शिव कुमार, संगीता उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed