फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Another initiative launched for the welfare of Antyodaya families and business community

Rohtak News: अंत्योदय परिवारों एवं व्यापारी समुदाय के कल्याण के लिए एक और पहल शुरू

Thu, 30 Mar 2023 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Another initiative launched for the welfare of Antyodaya families and business community
रोहतक। उपायुक्त डॉ. यशपाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा अंत्योदय परिवारों एवं व्यापारी समुदाय के कल्याण के लिए एक और पहल शुरू की गई है। इसके तहत मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति तथा दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा पोर्टल शुरू किया गया है। दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के तहत एफआईडीआर अर्थात परिवार सूचना डेटा कोष के अनुरूप सत्यापित एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय वाले परिवार के सदस्य की मृत्यु या दिव्यांग होने पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के तहत पांच वर्ष से 60 वर्ष तक की आयु के सदस्यों को लाभ मिलेगा। योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के पात्र निवासियों को मृत्यु अथवा दिव्यांगता की स्थिति में सामाजिक और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। उपायुक्त डॉ. यशपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति योजना के तहत आग या प्राकृतिक आपदा के कारण माल के स्टॉक के नुकसान के लिए पात्र लाभार्थियों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए
रोहतक। जिलाधीश डॉ. यशपाल ने अपराध प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 23(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए चार अप्रैल तक नगर निगम/नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की प्रस्तावित भूख हड़ताल/प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश द्वारा जारी आदेश के तहत इस दौरान स्थानीय नगर निगम कार्यालय के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता विनीत कुमार तथा नगर पालिका कलानौर पार्क के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कलानौर के उपमंडल अधिकारी संजीत कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ महिला पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा पुलिस बल के प्रभारी निरंतर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed