फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anger among plant employees after being fired from job

Rohtak News: नौकरी से निकाले जाने पर प्लांट कर्मचारियों में रोष

Sun, 07 Apr 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 07 Apr 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Anger among plant employees after being fired from job
बादली। क्षेत्र के एक निजी प्लांट से नौकरी से निकाले जाने पर कर्मचारियों में रोष बना है। कर्मचारियों की नौकरी बहाली की मांग को लेकर गुलिया खाप ने कर्मचारियों का समर्थन किया है और कंपनी को 15 दिनों का एल्टीमेटम देकर नौकरी बहाली कराने की चेतावनी दी है। खाप की ओर से कहा गया है कि 15 दिनों में नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को वापिस नहीं लिया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप है कि बादली के ईस्माईलपुर रोड स्थित बायोगैस प्लांट से 13 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। नौकरी से निकालने का कोई कारण भी कर्मचारियों को नहीं बताया गया। निकाले गए कर्मचारियों में जितेंद्र, सागर और सचिन ने बताया कि उन्हें बिना नोटिस दिए ही नौकरी से निकाल दिया गया। कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की गई लेकिन कोई वापसी को लेकर कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए द्वेषपूर्ण तरीके से कंपनियों से हटाए कर्मचारियों के लिए हस्तक्षेप करने व उन्हें वापस लेने की मांग की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जिसके बाद गुलिया और सामाजिक लोगों से सहयोग मांगा गया है। गुलिया खाप के प्रधान विनोद बादली ने बताया कि कर्मचारियों की मांग पर अधिकारियों से बातचीत की गई। बाद में 15 दिनों का समय भी दिया गया है। 15 दिनों में नौकरी बहाली नहीं की गई तो पूरे क्षेत्र में निजी कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। कंपनी मैनेजर अजय राणा का कहना है कि प्लांट की सुरक्षा के लिए एक निजी कंपनी टेंडर दिया गया है। निजी कंपनी ने ही कर्मचारियों को निकालने का काम किया है जिसमें प्लांट अधिकारियों को कोई हस्तक्षेप नहीं होता है। इसके बाद भी कंपनी से बातचीत कर समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed