फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anganwadi worker assistant union met the director

Rohtak News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन ने निदेशक से मुलाकात की

Thu, 18 Jan 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 18 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker assistant union met the director
रोहतक। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को डायरेक्टर ऑफिस पंचकूला में महानिदेशक की अनुपस्थिति में संयुक्त निदेशक राजबाला कटारिया से मिला। यूनियन की विभिन्न मुद्दों पर उनसे बातचीत हुई। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष कृष्णा मढ़ाना, महासचिव पुष्पा दलाल, एआईयूटीयूसी के नेता हैडमास्टर सूबे सिंह यादव शामिल रहे।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने बताया कि सरकार जल्द ही हड़ताल के दौरान मानदेय में की गई 75 प्रतिशत कटौती का भुगतान करने पर सहमत हो गई है। जल्द ही इस बारे आदेश जारी कर दिया जाएगा। आयुष्मान योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को शामिल किया जाएगा। ड्रेस की राशि 800 से बढ़कर 1,500 कर दी जाएगी। यूनियन नेत्री कृष्णा मंढ़ाणा व पुष्पा दलाल ने मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में मानदेय वृद्धि में प्रधानमंत्री की घोषणा को लागू करने, न्यूनतम वेतन 26,000 रुपए मासिक करने, रसोई गैस सिलेंडर भरवा कर देने आदि मांगों को स्वीकार करने पर बल दिया। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन नेत्री शीला मोन, कौशल्या देवी, बलजीत आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed