{"_id":"65d4e60f62dae272ee04eda8","slug":"an-application-for-solar-pump-on-grant-money-till-march-rohtak-news-c-17-roh1019-364469-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अनुदान राशि पर सोलर पंप के लिए एक आवेदन मार्च तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अनुदान राशि पर सोलर पंप के लिए एक आवेदन मार्च तक
Tue, 20 Feb 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सरकार ने प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान के तहत 75 प्रतिशत अनुदान राशि पर 3 एचपी से 10 एचपी सोलर पंप के लिए एक मार्च तक आवेदन मांगे हैं। किसान इसके लिए अपना आवेदन सरल पोर्टल saralharyana.gov.in पर कर सकता है।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के माध्यम से किसानों को सोलर पंप की सुविधा प्रदान की जा रही है। खेतों के किनारे सोलर पैनल लगाने में भी सरकार मदद कर रही है ताकि अन्नदाता को ऊर्जादाता भी बनाया जा सके। किसान के खर्च में कमी आई है और उसे आमदनी का अतिरिक्त साधन भी मिला है। इच्छुक किसान अंतिम तिथि एक मार्च 2024 तक सरल पोर्टल पर आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं। इच्छुक किसान अपनी आवश्यकता अनुसार सोलर पंप की क्षमता एवं प्रकार का चयन करके अपनी पसंद की कंपनी चुने और लाभार्थी हिस्सा जमा करवाएं। अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।