फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Allegations against BJP state president are baseless: Prashant

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर लगे आरोप बेबुनियाद : प्रशांत

Sun, 19 Jan 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 19 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Allegations against BJP state president are baseless: Prashant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री प्रशांत ढांडा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर लगाया गया दुष्कर्म का आरोप बेबुनियाद है।

उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मोहनलाल बड़ौली का प्रदेश की राजनीति में कद बढ़ रहा है जिससे कुछ लोग आहत थे। बड़ौली स्वच्छ चरित्र के नेता हैं। उनको बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को इस मामले की जांच ठीक से करनी चाहिए ताकि साजिशकर्ताओं को मुंह की खानी पड़े। कहा कि हरियाणा के लोग बड़ौली के साथ खड़े हैं। ढांडा ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में मोहनलाल बड़ौली ने जिस मेहनत के साथ काम किया, उससे वह लोग डर गए जो स्वार्थ में वशीभूत रहकर हमेशा अपने हित के बारे में सोचते हैं। इस मामले में एक महिला भी सामने आई है। जिन्होंने उनके निर्दोष होने की पुष्टि भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed