फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Agastya School emerged as the winner in Kabaddi and Cricket.

Rohtak News: कबड्डी में डिसेंट, क्रिकेट में अगस्त्य स्कूल बना विजेता

Thu, 23 Jul 2026 08:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 23 Jul 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Agastya School emerged as the winner in Kabaddi and Cricket.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। खंड स्तरीय अंडर-19 बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में डिसेंट स्कूल प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंघपुरा और डीएन सिटी तीसरे स्थान पर रहे। वहीं अंडर-14 क्रिकेट का फाइनल मैच अगस्त्य इंटरनेशनल और पठानिया पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। इसमें अगस्त्य स्कूल 34 रन से मैच जीत गया।

शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता का वीरवार चौथे दिन रहा। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक नांदल ने बताया कि अंडर-19 चेस में नीत कुमार, देवन जाखड़, सनीस्थ, नैतिक, ईशान ने शानदार प्रदर्शन किया। स्केटिंग में 6 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह चयन क्वाड्स और इनलाइन दोनों वर्गों में हुआ है।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में क्वाड्स वर्ग से एमडीएन स्कूल से जतिन, गौड़ ब्राह्मण से कृष्णा व स्कॉलर रोजरी से परविंदर चुने गए। इनलाइन वर्ग में एचडी पब्लिक स्कूल के अर्जुन, जॉन वेस्ले कॉन्वेंट के हिमांशु और नीरज चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बास्केटबॉल के अंडर-19 बालक वर्ग में शिक्षा भारती स्कूल और जीडी गोयनका, अंडर-17 में शिक्षा भारती स्कूल व एसडी स्कूल, अंडर-14 में एसडी स्कूल, शिक्षा भारती स्कूल, श्री राम यूनिवर्सल स्कूल और विद्या श्री स्कूल की टीमें फाइनल और सेमीफाइनल में पहुंची। विश्वकर्मा मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फेंसिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में कोच रिंकू गीता हुड्डा, प्राचार्य शमशेर, पीटीआई ऋतुराज व पीटीआई रेखा जांगड़ा ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
-----------
1000 मीटर दौड़ में जतिन अव्वल
क्वाड्स वर्ग के 500 मीटर स्केटिंग में जतिन ने पहला, कृष्णा ने दूसरा और परविंदर ने तीसरा स्थान पाया। 1000 मीटर दौड़ में जतिन पहले, परविंदर दूसरे और कृष्णा तीसरे स्थान पर रहे। इनलाइन वर्ग के 500 मीटर स्केटिंग में अर्जुन ने पहला स्थान प्राप्त किया। हिमांशु ने दूसरा व नीरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1000 मीटर स्केटिंग में अर्जुन ने पहला, हिमांशु ने दूसरा और नीरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 स्केटिंग वर्ग के लिए 6 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। क्वाड्स वर्ग में सनसाइन स्कूल से चेतन्या, बाबा मस्तनाथ के मयंक व रणवीर चुने गए। इनलाइन वर्ग से अभय, दीप व जतिन चयनित हुए। अंडर-14 क्वाड्स स्केटिंग द मॉर्डन स्कूल के पार्थ, नवयुग के कृष, और एसडी पब्लिक स्कूल के हर्ष का चयन हुआ। इनलाइन वर्ग में एसडी पब्लिक स्कूल के हिमांशु व मधहेश, अगस्त्य से युवराज चयनित हुए।

इंसेट
अंडर-17 जूडो के 36 किलो वर्ग में देविका अव्वल
अंडर-17 बालिका वर्ग जूडो के 36 किलो वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की देविका, 40 किलो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुनारिया की तनू, 44 किलो में दुहन पब्लिक स्कूल मकड़ौली कलां की सोनाक्षी, 48 किलो में शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अंशिका, 52 किलो में शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की वंशिका, 57 किलो में दुहन पब्लिक स्कूल की रिया, 63 किलो में एचडी पब्लिक स्कूल की वंशु, 70 किलो में शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की वंशिका, 70 किलो से अधिक में इंडस पब्लिक स्कूल की झंकार विजयी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed