फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After putting 10 rupees in the name of the courier, took out one lakh

कोरियर के नाम पर 10 रुपये डलवाकर एक लाख निकाल लिए

Wed, 02 Jun 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
After putting 10 rupees in the name of the courier, took out one lakh
सावधान! साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से आम लोगों के बैंक अकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। महम के भैणीमातो के युवक के अकाउंट से 10 रुपये कोरियर के नाम पर डलवाकर एक लाख रुपये निकाल लिए गए, जबकि अस्पताल बोहर की महिला ने सामान पसंद न आने पर पेमेंट वापस मांगी तो एप डाउनलोड करवाकर करीब 50 हजार पर हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में महम व आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

10 रुपये ट्रांसफर करते ही पांच मिनट में खाते से निकल गए एक लाख रुपये
महम चौबीसी के गांव भैणी मातो निवासी अनिल ने पुलिस को बताया कि उसके घर पर एक युवक ने कॉल की। कॉल करने वाले ने कहा कि, वह कोरियर कंपनी से बोल रहा है। आपने जो कोरियर मंगवा रखा था, वह गलत पिन नंबर की वजह से वापस आ रहा है। अगर 10 रुपये कोरियर कंपनी के अकाउंट में ट्रांसफर कर देते हैं तो कोरियर जल्द भेज दिया जाएगा। अनिल ने 10 रुपये कंपनी के दिए गए अकाउंट में डाल दिए। इसके बाद पांच मिनट बाद खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। महम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शर्ट वापस करने के लिए कॉल तो खाते से निकाल लिए 50 हजार
वहीं, अस्थल बोहर निवासी मनोज कुमारी ने शिकायत दी है कि उसने एक कंपनी से 3 शर्ट खरीदी थी। जब कोरियर आया तो शर्ट पसंद नहीं आई। कोरियर की पैकिंग पर लिखे नंबर पर संपर्क किया। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपको 15 मिनट में बड़े अधिकारी कॉल करेंगे। 15 मिनट बाद फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपके 1190 रुपये वापस हो जाएंगे। आप एक एप डाउनलोड कीजिए। उसने एप डाउनलोड की, जिसमें युवक के कहने पर अकाउंट नंबर, एटीएम कार्ड नंबर व पासवर्ड भर दिया। इसके बाद ओटीपी आया तो वह भी भर दिया। इसके बाद अकाउंट से दो बार में 50 हजार के करीब रकम ट्रांसफर हो गए। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के कर्मचारी का एटीएम कार्ड बदलकर 10,400 निकाले
प्रेम नगर निवासी सुदर्शन ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में शिकायत दी है कि वह जिला अदालत में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर तैनात है। उसका एसबीआई में अकाउंट है। 27 मई को वह एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गया तो मशीन से पैसे नहीं निकले। वहां पहले से एक युवक खड़ा था। उसने कहा कि मैं आपकी सहायता कर देता हूं। झांसा देकर उसका एटीएम बदलकर ले गया। इसके बाद उसके खाते से तीन बार में 9500 रुपये, 500 रुपये व 400 रुपये निकाल लिए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed