फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After killing his father in the field, the young man drank hookah and fell asleep

Rohtak News: खेत में पिता की हत्या कर घर आकर हुक्का पीया और सो गया युवक

Fri, 09 Jun 2023 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
After killing his father in the field, the young man drank hookah and fell asleep
जगत सिंह का फाइल फोटो ।
रोहतक, कलानौर। कलानौर खंड के गांव बनियानी में एक युवक ने अपने पिता की बुधवार शाम छह बजे कस्सी से वार कर हत्या कर दी। हत्या कर घर आया, पहले हुक्का पिया और खाना खाकर सो गया। सुबह खेत में जब 70 वर्षीय जगत सिंह का शव मिला तो आरोपी घर पर ही था।
विज्ञापन

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी बोला, पिता ने छोटे भाई की शादी करवा दी। मैं अब तक कुंआरा घूम रहा हूं। काम के लिए मुझे पिता गाली दे रहा था, इसलिए कस्सी मारकर हत्या कर दी। पुलिस शुक्रवार को आरोपी प्रदीप को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुबह सूचना मिली कि गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग जगत सिंह का शव खेत में पड़ा है। सिर में चोट के निशान हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि जगत सिंह अपने बेटे प्रदीप के साथ बुधवार शाम को खेत में धान के लिए खेत तैयार करने गया था। जब उसने बेटे को काम करने के लिए कहा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बेटे ने तैश में आकर कस्सी से पिता के सिर पर वार कर दिया। बुजुर्ग की की मौत के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने बाद में काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने सोचा, खेत वाले घर में सो गया जगत सिंह
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके दो मकान है। एक गांव तो दूसरा खेत में बना हुआ है। बुधवार शाम को प्रदीप तो घर आ गया था, लेकिन जगत सिंह नहीं आया। उन्होंने सोचा वे खेत वाले घर में सो गए होंगे। सुबह जाकर देखा तो जगत सिंह का शव लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को बुलाया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की।


वीरवार सुबह सूचना मिली थी कि बनियानी में एक बुजुर्ग की उसी के बेटे ने हत्या कर दी है। दोनों के बीच खेत में धान की तैयारी के लिए पानी देने को लेकर झगड़ा हुआ। छोटे बेटे की शिकायत पर आरोपी प्रदीप को पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, जो मानसिक तौर पर बीमार बताया जा रहा है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

राजबीर सिंह, थाना प्रभारी कलानौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed