फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   after crop residue burn police case file on farmer

गेहूं के अवशेष जलाने पर पांच किसानों पर केस दर्ज

Sat, 09 May 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
after crop residue burn police case file on farmer
khet me kisan dwara fasal avshesh ko lagayi aag ka zayja lete adhikari - फोटो : RohtakCity
रोहतक। आईएमटी थाना क्षेत्र में कई जगहों पर निरीक्षण के दौरान कृषि अधिकारी, पटवारी सहित अन्य अधिकारियों को अलग-अलग चार जगहों पर खेत में गेहूं की फसल के अवशेष जले हुए मिले। इसके बाद उन्होंने चारों खेत के पांच किसानों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। आईएमटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में किसानों पर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुुरू कर दी है। पुलिस ने राजेश कुमार पटवारी की शिकायत के आधार पर किसान हरबीर, रामचन्द्र के खिलाफ, बीटीएम कृषि अधिकारी सुरेश कुमार की शिकायत पर किसान रामचंद्र के खिलाफ, किसान वजीर व सतबीर के खिलाफ, पटवारी सोनिया शर्मा की शिकायत पर किसान दिलबाग के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। कृषि अधिकारी ने बताया कि उपायुक्त ने 16 अप्रैल को धारा 144 के तहत गेहूं के फसल के अवशेष जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। 8 अप्रैल को खेतों के निरीक्षण के दौरान सामने आया कि उक्त किसानों ने इस तरह अवशेष जला कर उपायुक्त के आदेशों की अवहेलना की है व पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed