{"_id":"6519928854ecf8a61a0da529","slug":"after-complaint-to-cm-in-jan-samvad-program-in-rohtak-solution-within-24-hours-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: जनसंवाद में सीएम की चेतावनी के बाद हट गए सभी अवरोध, 24 घंटे बीते नहीं, लग गया खंभा, चालू हो गई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: जनसंवाद में सीएम की चेतावनी के बाद हट गए सभी अवरोध, 24 घंटे बीते नहीं, लग गया खंभा, चालू हो गई बिजली
Sun, 01 Oct 2023 09:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 01 Oct 2023 09:08 PM IST
सार
रोहतक में सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम को 24 घंटे भी नहीं बीते और लाढ़ौत भैयापुर के युवक की विद्युत निगम ने शिकायत का हल कर दिया। रातों-रात सारी खामियां मिट गई और दिन में सिर्फ खंभा ही नहीं लगा, बल्कि मीटर लगा कर बिजली भी चालू कर दी गई। विद्युत निगम की इस त्वरित कार्रवाई से सभी हैरान हैं कि अधिकारियों की नौकरी पर बात आए तो क्या तभी काम होंगे।
विज्ञापन
जानकारी देते शिकायतकर्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में शनिवार को देर सायं राजकीय महिला महाविद्यालय में लाढ़ौत भैयापुर के युवक ने जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम के समक्ष बिजली निगम पर घरेलू बिजली कनेक्शन न देने और 25 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इस पर सीएम ने सख्ती से निर्देश दिया था कि शिकायत सही मिली तो वह बोरिया बिस्तर बांध लें।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने जांच के भी आदेश दिए थे। मौका देखने के लिए उपायुक्त को भी जिम्मेदारी सौंपी थी। सीएम की चेतावनी का एक असर यह रहा कि खेतों में घर है, दूर घर है, कनेक्शन नहीं दे सकते जैसी बातें गौण हो गई और कनेक्शन दे दिया गया। कनेक्शन भी रविवार को अवकाश के दिन दिया गया। हालांकि रुपये की डिमांड को लेकर जांच होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का मीटर लगा दिया है। मौका देखा तो समस्या का समाधान कर दिया है। वह मौका नहीं बता पा रहा था। कभी व गांव में घर बता रहा था तो कभी खेत में। कनेक्शन के लिए रुपये मांगने वाले का नाम शिकायतकर्ता ने नहीं बताया। दोपहर को मीटर लगवा दिया है और सीएम कार्यालय इसकी रिपोर्ट भेज दी है। - मनिंदर सिंह, अधीक्षक अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
सीबीआई जांच की दी थी चेतावनी
सीएम ने कहा था कि इस मामले में वह सीबीआई जांच करवाएंगे और गड़बड़ी मिली तो सबकी खाट खड़ी करेंगे। साथ ही दूरी नापने के लिए भी कहा गया और रिपोर्ट मांगी है।
चार बार अपलाई किया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सीएम को कहा तो कार्रवाई हुई और अब मैं खुश हूं मैरा काम हो गया। सीएम साहब का आभार। -रामप्रकाश, शिकायतकर्ता