फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Admission to the first year of undergraduate courses is open until September 15.

Rohtak News: यूजी प्रथम वर्ष में प्रवेश 15 सितंबर तक

Wed, 02 Sep 2026 08:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 02 Sep 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Admission to the first year of undergraduate courses is open until September 15.
रोहतक। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा सरकार के उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी प्रथम वर्ष (सत्र 2026-27) में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है। विभाग ने कॉलेजों एवं विद्यार्थियों की ओर से प्रवेश पोर्टल दोबारा खोलने की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया है। इस फैसले से गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज, रोहतक में दाखिला लेने के इच्छुक उन विद्यार्थियों को भी एक और अवसर मिल गया है जो निर्धारित समय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। अब ऐसे विद्यार्थी 15 सितंबर तक ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर कॉलेज में अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस अतिरिक्त अवसर का लाभ उठाएं और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed