{"_id":"57853fbb4f1c1b191d13e187","slug":"admission-schedule-rohtak-admission-schedule-college-admission-merit-list-merit-list-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी की तीसरी कट ऑफ आज, सरकारी कॉलेजों में 60 फीसदी सीटें पूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी की तीसरी कट ऑफ आज, सरकारी कॉलेजों में 60 फीसदी सीटें पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 13 Jul 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
तीसरी कट ऑफ में कॉलेजों में भारी भीड़ बढ़ने की संभावना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप पहली दो कट ऑफ में शामिल नहीं हो पाए तो चिंता मत करिए। अभी आपके सामने तीसरी कट ऑफ का भी मौका है, जो सरकारी, एडेड और प्राइवेट कॉलेजों में बुधवार को जारी होगी। हालांकि पहली दो कट ऑफ के बाद सरकारी कॉलेजों में 60 फीसदी सीटें पूरी हो चुकी है।
शहर के पं. नेकीराम शर्मा कॉलेज में 6193 सीटों पर एडमिशन होने हैं। इन सीटों पर एडमिशन के लिए कॉलेज में लगभग 15550 छात्रों ने आवेदन किया है। आवेदकों की संख्या अधिक होने के कारण पहली और दूसरी कट ऑफ 90 फीसदी के पार रही थी, जिससे कॉलेज में लगभग 3500 सीटों में प्रवेश हो चुके हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय में भी 50 फीसदी से ज्यादा सीटों में प्रवेश हो चुके हैं। अब बुधवार को जारी होने वाली यूजी कोर्सों की तीसरी कट ऑफ भी महत्वपूर्ण विषयों में 80 से ऊपर रहने की उम्मीद है। हालांकि अन्य विषयों में कट ऑफ नीचे जा सकती है। सभी कॉलेजों में दोपहर बाद कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी जाएगी। कॉलेज प्रबंधन उम्मीद जता रहे हैं कि तीसरी कट ऑफ में छात्रों की संख्या अधिक बढ़ सकती है। इसी कारण व्यवस्था बनाएं रखने के लिए भी पहले से ही इंतजाम किए गए हैं।
सरकारी कॉलेजों ने की ऑफलाइन फीस जमा
दूसरी मेरिट में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करने का मंगलवार को अंतिम मौका था। ऐसे सरकारी कॉलेजों में उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशों के बाद ऑफलाइन तरीके से भी फीस जमा की गई। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन ने अलग से काउंटर बनाए थे।
विज्ञापन
बैंकों में चालान जमा करने के लिए पहुंचे छात्र-छात्राएं
रोहतक। अदालत के फैसले के बाद बैंक यूनियनों ने अपनी प्रस्तावित दो दिनी हड़ताल स्थगित कर दी, जिससे विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली। हालांकि, सुबह विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति रही, लेकिन जब उन्हें यकीन हो गया कि बैंक खुले हैं दोपहर बाद काफी संख्या में बैंक पहुंचकर चालान जमा कराये। सुबह बारिश की वजह से भी बैंकों में कम भीड़ थी। मंगलवार को दूसरी कट ऑफ सूची के तहत फीस जमा कराने का आखिरी दिन था। इस वजह से स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की सभी शाखाओं में चालान बनवाने और जमा करने के लिए काफी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे। हालांकि, दोपहर 12 बजे के समय और दिनों की अपेक्षा बैंकों में भीड़ कम देखने को मिली, लेकिन लंच के बाद बैंक खचाखच भरे रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को चालान जनरेट होने संबंधित परेशानी से दो-चार होना पड़ा। बुधवार को शहर के सरकारी कॉलेजों में आखिरी कट ऑफ सूची जारी होनी है। इसके तहत विद्यार्थियों को 15 जुलाई तक फीस जमा करानी होगी। इसके लिए बैंक प्रबंधन ने तैयारी कर ली है।