फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   admission schedule, rohtak admission schedule, college admission merit list, merit list, class

मिशन एडमिशन : एमएससी फिजिक्स और एमकॉम में प्रवेश की डगर कठिन, 15 गुना आवेदक

Thu, 21 Jul 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 21 Jul 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
admission schedule, rohtak admission schedule, college admission merit list, merit list, class
28 जुलाई को लगेगी पहली मेरिट लिस्ट, शुरू होगी दाखिले की दौड़ - फोटो : amar ujala
राजकीय कॉलेजों के पीजी कोर्सों में दाखिला लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब पीजी कोर्सों की सीमित सीटों पर प्रवेश के लिए कड़ा मुकाबला होगा। यह मुकाबला भी एमएससी फिजिक्स के साथ-साथ एमकॉम और भूगोल में देखने को मिलेगा, क्योंकि इनमें सीमित 40 सीटों पर 15 गुणा आवेदन आए हैं। अकेले नेकीराम कॉलेज के एमएससी फिजिक्स में 40 सीटों में दाखिला लेने के लिए करीब 600 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इधर, कॉलेजों में स्नातक कोर्सों के लिए कक्षाएं लगनी भी शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन


शहर के राजकीय कॉलेजों में बुधवार को एमडीयू की टीम पहुंची। टीम ने सभी पीजी कोर्सों के लिए सीटों का ब्योेरा मांगा। चूंकि, इस बार आवेदन सबसे ज्यादा आए हैं तो पीजी कोर्सों की सीटों को 40 से बढ़ाकर 60 कर देने पर भी विचार चल रहा है। हालांकि इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन आधिकारिक रूप से कुछ बोलने से बच रहे हैं। दो दिन बाद ही सीटों की स्थिति स्पष्ट होगी। पीजी कोर्सों के लिए पहली मेरिट सूची 28 जुलाई को लगनी है, लेकिन एमडीयू की ओर से अभी तक स्नातक कक्षाओं का परिणाम जारी नहीं किया गया है। इस वजह से कॉलेज प्रबंधन के साथ विद्यार्थी भी काफी परेशान हैं। हालांकि, विवि के सूत्रों के मुताबिक 24 जुलाई तक सभी अंडर ग्रेजुएट कोर्सों के परिणाम आ सकता है।
विज्ञापन


भूगोल के लिए नेकीराम में 275 तो आईसी में आए 93 आवेदन

पंडित नेकीराम राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश श्योराण ने बताया कि इस साल भूगोल में पीजी कोर्स शुरू किया है। इसमें निर्धारित 40 सीटों के लिए 275 आवेदन आए हैं, जबकि एमए फिजिक्स में इन्हीं सीटों पर 600 आवेदन आए हैं। आईसी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. लक्ष्मी बेनीवाल ने बताया कि सभी पीजी कोर्सों में फिलहाल 40 सीटें हैं। इसमें एमकॉम के लिए 406 आवेदन आए हैं तो इतिहास में 132, हिंदी में 126, भूगोल विज्ञान में 93 और एमएससी कंप्यूटर साइंस में 104 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed