फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Adarsh highway to be built 15 km near Ramayana toll on Rohtak-Hisar road

रोहतक-हिसार रोड पर रामायणा टोल के पास 15 किलोमीटर का बनेगा आदर्श राजमार्ग

Sat, 06 Jun 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Adarsh highway to be built 15 km near Ramayana toll on Rohtak-Hisar road
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) रामायणा टोल के क्षेत्र के पास रोहतक-हिसार के बीच सड़क को 15 किलोमीटर तक अंतरराष्ट्रीय तर्ज पर आदर्श राजमार्ग के रूप में विकसित करेगा। यह मार्ग पूरी तरह से हाईटेक बनाया जाएगा। जिस पर सभी तरह की बुनियादी सुविधाएं होंगी। सीजीएम कर्नल वीरेंद्र शेखावत ने बताया कि यह हरियाणा पंजाब में पहला आदर्श मार्ग बनेगा। लॉकडाउन के दौरान ही इस प्रोजेक्ट के लिए सड़क की वीडियोग्राफी होकर काम शुरू हो गया है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। यह कार्य पीआईयू रोहतक की देखरेख में चल रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा में आरएचटीपीएल हिसार खंड को आदर्श मार्ग स्ट्रेच के रूप में विकसित किया जाना है। रोहतक-हिसार टोल-वे प्राइवेट ली. (आरएचटीपीएल) यह सुनिश्चित करेगा कि इस सड़क पर एक बेहतरीन सड़क की सभी विशेषताएं होंगी जो शैक्षिक उद्देश्य की पूर्ति कर सकती हैं, इस मॉडल को भारत में अन्य एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं के लिए आदर्श बनाना है। इससे दिखाया जाएगा कि एक अच्छी सड़क कैसी दिखनी चाहिए और क्या सभी विशेषताएं होनी चाहिए। आदर्श मार्ग पर सुरक्षा और सुंदरता बढ़ाने वाले सभी उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन

रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सीसीटीवी लगेंगे
सड़क संकेतक, सड़क की मार्किंग, सड़क फर्नीचर और सुरक्षा सामान, उचित जंक्शन और एंट्री-एक्जिट शामिल हैं। इसके अलावा इन मार्गों पर उचित ड्रेनेज के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए जगह, पूरे रास्ते पर लगेंगी हाईवे लाइटिंग, पेड़-पौधे, टोल प्लाजा के पास बुनियादी सुविधाएं और सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामायणा टोल प्लाजा के पास एक इंटरनेशनल लेवल का आदर्श मार्ग बनाया जाएगा। टोल प्लाजा पूरी तरह से ऑटोेमेटिक होगा। कम से कम कर्मचारियों की टोल पर जरूरत रह जाएगी। यह पूरी तरह से हाईटेक बनाया जाएगा। अलग-अलग तरह के पेड़ पौधे लगाए जाएंगे और पूरे रोड पर लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे रात को भी दिन जैसा लगेगा। ऐसा इंतजाम किया जाएगा जिससे आकर बाधा नहीं बन सकेंगे। इस प्रोजेक्ट को ‘डेवलेेप मॉडल टोल हाईवे स्ट्रेच 15 किलोमीटर’ नाम दिया गया है। जिसमें सभी बुनियादी सुविधाएं होंगी। पीआईयू रोहतक की देखरेख में कार्य किया चल रहा है जो जल्द ही पूरा किया जाएगा।
- कर्नल वीरेंद्र शेखावत, टोल सीजीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed