फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Action will be taken against those who throw garbage in drains in Meham

Rohtak News: महम में नालियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई

Thu, 28 Nov 2024 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who throw garbage in drains in Meham
फोटो 01 महम में दुकानदारों के साथ बैठक करते नपा अधिकारी। संवाद
महम। शहर में दुकान का कूड़ा नाले में फेंकने वालों के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करने का मन बना लिया है। इसी कड़ी में वीरवार को नपा कार्यालय में अधिकारियों ने व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ बैठक कर निर्णय लिया है। नपा सचिव नवीन नांदल ने बताया कि कुछ दुकानदार दुकान के कूड़े को नाली में सरका देते हैं या फिर बाजार में डाल कर व्यवस्था खराब कर रहे हैं। बताया कि शहर में सुबह व शाम को दो बार गाड़ी भेजी जाती है। दुकानदारों को चाहिए कि कूड़ा गाड़ी में ही डालें। अगर गाड़ी समय पर नहीं आती है तो वे शिकायत कर सकते हैं। कुछ दुकानदारों को कूड़ा नाले में या सड़क पर डालने पर चेतावनी देकर छोड़ा गया है।व्यापार मंडल के प्रधान जोगिंदर गिरोत्रा ने बताया कि सफाई को लेकर नपा प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा। किसी भी दुकानदार को सड़क पर कूड़ा फेंकने की इजाजत नहीं है। बताया कि शहर में अतिक्रमण को लेकर एक बार दुकानदारों के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। उसके बाद प्रशासन के साथ मिलकर शहर को अतिक्रमण मुक्त करने में पूरा सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर नपा प्रधान भारती पवार के ससुर फतेह सिंह पवार,पार्षद बोबी गोयल, अनिल चावरिया, विनोद गोयल,मोनू जांगड़ा,वेद धवन,बादाम सिंह, राजेश जिंदल सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed