फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Action will be taken after investigation against those who give fake certificates in the examination

परीक्षा में फर्जी प्रमाणपत्र देने वालों के खिलाफ जांच के बाद होगी कार्रवाई

Sat, 31 Jul 2021 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken after investigation against those who give fake certificates in the examination
रोहतक। एमडीयू में यूआईईटी की बीटेक परीक्षा में ऑनलाइन विकल्प लेने के लिए फर्जी प्रमाणपत्र देने वाले विद्यार्थियों को ऑफलाइन परीक्षा की अनुमति दे दी गई है। इनके फर्जीवाड़े की जांच कर कमेटी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। परीक्षा के बाद फर्जी प्रमाणपत्र देने वाले परीक्षार्थियों के खिलाफ पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यूआईईटी में शुक्रवार को बीटेक की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन बगैर किसी विवाद या गड़बड़ी के परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। विवि ने परीक्षा में ऑनलाइन व ऑफलाइन विकल्प दिया था। विभाग के करीब 300 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा के लिए खुद के बीमार होने का दावा किया। आरोप है कि इसके लिए उन्होंने फर्जी चिकित्सीय प्रमाणपत्र तैयार कर विभाग में जमा करा दिए। विभाग ने स्कैन कर इन दस्तावेजों की जांच की तो फर्जीवाड़ा सामने आया। इसके बाद फर्जीवाड़ा करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा देने से रोक दिया गया। शुक्रवार को विवि प्रशासन ने इनका भविष्य देखते हुए फिलहाल ऑफलाइन परीक्षा देने की अनुमति दे दी है। मामले में कमेटी की जांच के बाद प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यूआईईटी निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह ने बताया कि परीक्षा शुरू हो गई है। फिलहाल सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा की मंजूरी दे दी गई है। फर्जी प्रमाणपत्र देने वाले विद्यार्थियों को ऑफलाइन परीक्षा का मौका दिया गया है। परीक्षा के बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर इनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed