{"_id":"64fe20ef12501220de0f0d04","slug":"accused-of-robbery-from-medical-store-operator-arrested-rohtak-news-c-17-roh1018-243249-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मेडिकल स्टोर संचालक से लूट के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मेडिकल स्टोर संचालक से लूट के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक पर चाकू से हमला करके लूटपाट करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अब अदालत से अनुमति लेकर उनकी शिनाख्त परेड कराई जाएगी। इसलिए पुलिस अभी आरोपियों के बारे में खुलासा नहीं कर रही है।
आर्य नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि गोहाना अड्डे पर सावन मेडिकल स्टोर के संचालक विनोद खुराना से लूटपाट की वारदात हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची घायल सेक्टर एक निवासी विनोद ने बताया कि करीब साढ़े 11 बजे दुकान पर बैठा हुआ था। तभी दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और दवाइंया मांगने लगे। जैसे ही दुकान में दवाई लेने के लिऐ मुड़ा तो दोनों युवक कूदकर अंदर आ गए। एक ने छाती पर पिस्तौल अड़ा दिया। दूसरे ने पेट में चाकू मारने का प्रयास किया, लेकिन उसने हाथ से बचाव किया। चाकू उसके हाथ में लग गया, जिससे खून बहने लगा। आरोपियों ने गल्ले से 5 हजार की नकदी निकाल ली और छत पर ले गए। वहां उसकी जेब से पांच हजार रुपये और निकाल लिए। साथ में मोबाइल फोन भी छीन लिया। बचने के लिए वह छत से नीचे दूसरी दुकान पर कूद गया, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई।
दो युवकों को काबू कर लिया है। अभी उनक पहचान उजागर नहीं किया जा सकती, क्योंकि अदालत की अनुमति से आरोपियों की सुनारिया जेल में शिनाख्त परेड कराई जाएगी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, प्रभारी थाना आर्य नगर