{"_id":"662c324dd1c7eb462f0be6b4","slug":"accused-of-not-paying-vehicle-fare-case-registered-rohtak-news-c-17-roh1019-410225-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गाड़ियों का किराया न देने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गाड़ियों का किराया न देने का आरोप, केस दर्ज
Sat, 27 Apr 2024 04:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। मदीना गांव के दो कारोबारियों के बीच गाड़ियों के किराए को लेकर विवाद हो गया है। एक आरोप है कि दूसरे ने साझे की गाड़ियों का पूरा किराया खुद रख लिया, जबकि यह नियमों का उल्लंघन है। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में मदीना गांव निवासी करण सिंह ने बताया कि उसने गांव निवासी जयसिंह के साथ पार्टनरशिप फर्म बनाई थी, जो 2020 में पंजीकृत करवाई। पार्टनरशिप में ही दो ट्रक फाइनेंस पर खरीदे, एक ट्रैक्टर भी फर्म के पास है। फर्म ने ट्रकों को गुरुग्राम की एक कंपनी में किराए पर लगा दिए। जय सिंह ने अपनी दूसरी फर्म के ट्रक भी इसी कम्पनी में लगा रखे थे। आरोप है कि फर्म के दोनों ट्रकों का किराया अपने खातों में डलवा लिया। इतना ही नहीं, उसकी अनुमति के बिना दोनों गाड़ियों को वहां से हटाकर जम्मू के नजदीक विजयनगर तहसील के पास एक कंपनी में लगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।