फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused classmate arrested, will present in court today

Rohtak News: आरोपी सहपाठी गिरफ्तार, आज अदालत में पेश करेगी

Thu, 29 Feb 2024 02:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Accused classmate arrested, will present in court today
रोहतक।
विज्ञापन

बाबा मस्तनाथ विवि के बी-फार्मेसी के छात्र 25 वर्षीय हितेश की नशे के इंजेक्शन से हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी सहपाठी गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस वीरवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने नशा दिए जाने का खुलासा किया है।
पुलिस ने हितेश की मौत मामले में बुधवार देर शाम महेंद्रगढ़ के गांव रिवासा निवासी मोनू को गिरफ्तार किया है। इसे बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय परिसर से ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इसे अदालत में पेश करेगी। इससे पूछताछ कर मामले से जुडे़ अनसुलझे सवालों के जवाब तलाशने हैं। इसके लिए इसे रिमांड पर लिया जा सकता है। पुलिस इस मामले की पूरी गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक हितेश के चाचा ने आरोप लगाया है। पुलिस ने दो छात्रों समेत तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर पुलिस ने सीनियर से राय मांगी है। इसके बाद ही कोई अगला कदम उठाया जाएगा। इधर, पुलिस की मानें तो आरोपी ने पूछताछ में हितेश को नशा दिए जाने की बात का खुलासा किया है। नशा कहां से और कैसे आया। इस मामले में तार कहां और किस से जुड़े हैं, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस की जांच सही दिशा में जाती है तो नशा माफिया का चेहरा सामने आने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस बी-फार्मेसी के छात्र हितेश के मामले में जांच कर रही है। इसी कड़ी में आरोपी माेनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
एएसआई निकेश अहलावत, जांच अधिकारी थाना आईएमटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed