फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accident waiting to happen... Bare wires of tricolor lights lying on the road

Rohtak News: हादसे का इंतजार...सड़क पर पड़े तिरंगा लाइट के नंगे तार

Tue, 10 Jun 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 10 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accident waiting to happen... Bare wires of tricolor lights lying on the road
09महम01...महम के क्रांति चौक पर खुली पड़ी तिरंगा लाइट की तारें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम। शहर के रोहतक रोड के बीचो बीच बनी पगडंडी पर लगाई गई तिरंगा लाइट को सप्लाई की जाने वाली बिजली के नंगे तार जगह जगह खुले पड़े हैं। इस कारण किसी भी समय हादसा हो सकता है। शहरवासियों का कहना है कि शायद नगर पालिका को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
बारिश का मौसम आने वाला है, ऐसे में नंगे पड़े तारों में प्रवाहित होने वाला करंट किसी भी राहगीर की जान ले सकता है। कहा कि कई बार नगर पालिका अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शहरवासी अरुण, जोगिंदर, कुलदीप आदि का कहना है कि शहर के बीच से गुजरने वाले रोहतक रोड पर लोहे की ग्रिल लगाई गई हैं। उसके बाद उन पर टाइल लगाने का कार्य किया गया, लेकिन कहीं कहीं टाइल्स लगाए बगैर ही कार्य बीच में ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइडों में लगे पत्थरों पर काला व पीला रंग करवाया गया है, जिसकी क्वालिटी घटिया किस्म की है। इस बारे में नपा चेयरपर्सन भरती का कहना है कि जल्दी चेक कराएंगे, जो भी समस्या होगी, उसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed