फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   accident

बिजली के तारों से टकराया ट्रक, चालक की मौत

Wed, 30 Oct 2019 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
accident
संापला। दहकौरा मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब साढे़ 11 बजे एक ट्रक बिजली के तारों से टकरा गया। हादसे में करंट लगने से चालक की मौत हो गई। ट्रक चालक क्षेत्र की एक फैक्टरी में लकड़ी उतारने आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई डेड हाउस में रखवा दिया है। लोगों का आरोप है कि बिजली के तार ढीले होने की वजह से ये हादसा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह उत्तराखंड के गांव बासी निवासी ट्रक चालक मुकेश (34) पुत्र भगतसिंह दहरोरा मार्ग पर फैक्टरी में लकड़ी उतारने आया था। ट्रक को खाली करने के बाद चालक ट्रक को पीछे करने लगा तो उसकी बॉडी हाईवोल्टेज तारों से टकरा गई। चालक की करंट लगने से मौत हो गई। इस दौरान चालक ट्रक में अकेला था। करंट के कारण ट्रक के टायरों में भी आग लग गई। इस दौरान लोगों ने आग पर पानी डालकर काबू पा लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भिजवाया। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह का कहना है कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। उनके आने के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ट्रक उत्तर प्रदेश है जबकि चालक उत्तराखंड के गांव बासी का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed