फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   AC roadways bus service started from Sonipat to Yamunanagar and Sirsa via Delhi

Rohtak News: सोनीपत से यमुनानगर व सिरसा वाया दिल्ली एसी रोडवेज बस सेवा शुरू

Sat, 19 Jul 2025 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
AC roadways bus service started from Sonipat to Yamunanagar and Sirsa via Delhi
फोटो 07: चंडीगढ़ रूट पर जाने के लिए सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी वातानुकूलित रोडवेज बस। संवाद
सोनीपत। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। सोनीपत डिपो प्रशासन की ओर से पहली बार सोनीपत से यमुनानगर और सिरसा वाया दिल्ली रूट पर वातानुकूलित रोडवेज बस सेवा की शुरुआत की गई है। साथ ही तीन एसी बसों को सोनीपत-चंडीगढ़ वाया दिल्ली आईएसबीटी रूट पर संचालित किया गया है।
विज्ञापन

अब यहां के यात्रियों को लंबे रूट पर जाने के लिए रास्ते में बस बदलनी नहीं पड़ेगी। रोडवेज बेड़े में 24 जून को पांच वातानुकूलित बसें शामिल हुई थीं। अब उनकी पासिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें रूट पर चलाया गया है। रोडवेज के सोनीपत डिपो से पहली बार यमुनानगर के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सोनीपत बस अड्डे से यमुनानगर के लिए बस के संचालन का समय सुबह 7:20 बजे रखा गया है। रोडवेज बस सोनीपत से करनाल होते हुए यमुनानगर जाएगी। इसके बाद वहां से करनाल, पानीपत होते हुए सीधे आईएसबीटी दिल्ली जाएगी। वहां से शाम के समय सोनीपत पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर के लिए सोनीपत से सीधी बस सेवा न होने के कारण लोगों को बसें बदलकर पहुंचना पड़ रहा था या अन्य कोई विकल्प तलाशने पड़ते थे जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी। इसी तरह सोनीपत से सिरसा वाया दिल्ली रूट पर एसी बस की शुरुआत की जा रही है। अभी इसे ट्रायल के रूप में इस रूट पर रोडवेज बस का संचालन किया जा रहा है।
सोनीपत से यह बस दिल्ली, बहादुरगढ़, रोहतक और हिसार से सिरसा तक जा रही है। रोडवेज प्रशासन की ओर से जल्द ही इसके संचालन का सही समय निर्धारित किया जाएगा। बाकी तीन बसों का संचालन सोनीपत-चंडीगढ़ वाया दिल्ली आईएसबीटी रूट पर किया गया है। अब यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
रोडवेज बेड़े में बसें कब-कब शामिल हुईं
यात्रियों की सुविधा के लिए 25 अप्रैल को सोनीपत रोडवेज बेड़े में पांच नई साधारण बसें शामिल की गई थीं। पासिंग प्रकिया पूरी होने के बाद इनमें से तीन बसों को कटरा व दो को सुजानपुर रूट पर चलाया जा रहा है। इसके बाद 26 मई को चार और नई साधारण बसें मिली थीं। उन बसों को शिमला व सुजानपुर रूट पर चलाया जा रहा है। 24 जून को पांच एसी बसें मिली थीं जिनका संचालन शुरू हो चुका है। 10 दिन पहले चार नई साधारण बसें भी आई थीं। एक सप्ताह पहले ही चार वातानुकूलित व तीन साधारण बसें और आई हैं।

--
सोनीपत से यमुनानगर रूट व सोनीपत से सिरसा वाया दिल्ली रूट पर एसी रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। वही तीन एसी बसों का संचालन चंडीगढ़ रूट पर किया गया है। जल्द ही 11 और नई बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए पासिंग प्रक्रिया जारी है। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed