फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   AC did not provide cooling, company will have to return Rs 36 thousand

Rohtak News: एसी ने नहीं दी कूलिंग, कंपनी को लौटाने होंगे 36 हजार रुपये

Fri, 12 Jan 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 12 Jan 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
AC did not provide cooling, company will have to return Rs 36 thousand
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। एसी ने कूलिंग नहीं दी, इसलिए कंपनी मूल्य राशि 36 हजार रुपये 9 प्रतिशत ब्याज सहित उपभोक्ता को लौटाने होंगे, साथ ही पांच हजार रुपये मानसिक परेशानी और पांच हजार रुपये कानूनी खर्च के तौर पर दिए जाएं। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के चेयरमैन नागेंद्र कादियान ने यह फैसला सुनाया है।
आर्य नगर निवासी मोहम्मद शाहरुख ने मई 2022 में जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में याचिका दायर की थी कि उसने पालिका बाजार से 36 हजार रुपये में डेढ़ टन का एसी खरीदा था। कुछ समय बाद ही एसी ने कूलिंग देनी बंद कर दी, साथ ही ब्लोअर के पंखे से भी आवाज आनी शुरू हो गई। उसने दुकान से लेकर निर्माता कंपनी से संपर्क किया। कंपनी के सर्विस सेंटर से मिस्त्री भेजा गया। उसने ब्लोअर पंखे की समस्या का समाधान किया, लेकिन ऑटो कट कूलिंग की समस्या का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन

एसी के निर्माण में था दोष
पीड़ित ने दोबारा कंपनी से संपर्क किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। आखिर में उपभोक्ता ने आयोग का दरवाजा खटखटाया। इसमें दुकानदार से लेकर कंपनी तक को पार्टी बनाया गया। दुकानदार ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। कंपनी ने बताया कि उपभोक्ता की शिकायत पर तकनीशियन भेजा था। सफलतापूर्वक शिकायत दूर की गई। आयोग इस बात से सहमत नहीं हुआ। कहा कि अगर समस्या दूर हो गई थी तो उपभोक्ता फिर से शिकायत नहीं करता। एसी के निर्माण में ही दोष था, जिसे कंपनी ने दूर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed