फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ABVP will run membership campaign from July 28

Rohtak News: एबीवीपी 28 जुलाई से सदस्यता अभियान चलाएगा

Sun, 20 Jul 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 20 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
ABVP will run membership campaign from July 28
सदस्यता अ​भियान पोस्टर जारी करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री राहुल वर्मा,रोहन
रोहतक। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शनिवार को विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में रोहतक, झज्जर और जींद जिले के कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नए शैक्षणिक सत्र में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को एबीवीपी से जोड़ना है। एबीवीपी हरियाणा की ओर से यह सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में विभिन्न चरणों में चलाया जाएगा जिसकी शुरुआत 28 जुलाई से होगी और यह सितंबर के मध्य तक चलेगा। अभियान का प्रथम चरण स्कूल स्तर पर चलाया जाएगा जो 28 जुलाई से शुरू होकर 5 अगस्त तक चलेगा। एबीवीपी प्रदेश अध्यक्ष राहुल वर्मा ने बताया कि जैसे ही नए विद्यार्थी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश करेंगे। उन्हें एबीवीपी से जोड़ने के लिए इस विभागीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर नवीन, डॉ. राजेश गहलावत, नीतीश, प्रियंकल, प्रियंका आर्य, विनय, प्रतीक शर्मा व अजय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed