फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   absconding murder accused arrested with illegal weapon

फरार हत्या का आरोपी अवैध हथियार समेत गिरफ्तार

Sun, 16 Oct 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
absconding murder accused arrested with illegal weapon
रोहतक। पुलिस की सीआईए-वन टीम ने हत्या की वारदात में फरार आरोपी को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। इसके पास से देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ है। इसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-वन प्रभारी एसआई अनेश कुमार ने बताया कि एएसआई दिनेश के नेतृत्व में टीम इस्माइला से गिझी रोड के पास गश्त पर थी। इस दौरान गिझी की तरफ से आ रहे स्कूटी सवार युवक को शक के आधार पर काबू किया। युवक की पहचान अटायल निवासी विशाल के रूप में हुई। तलाशी लेने पर इसके पास से एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। थाना सांपला की दो वारदातों में यह गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद फरार हो गया। इसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्लाट को लेकर चल रहे विवाद में सात मई 2019 को सांपला वाटर सप्लाई में डीसी रेट पर नौकरी करने वाले खेड़ी सांपला निवासी प्रमोद उर्फ पवन की गिझी रोड इस्माइला पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बाद में यह अदालत के आदेश पर जमानत लेकर जेल से बाहर आ गया व फरार हो गया। आरोपी ने थाना सांपला इलाके में वर्ष 2018 में मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा थाना बवाना इलाके में वर्ष 2020 में लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी तीनों वारदात में गिरफ्तार हो चुका है। वह बेल जंपर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed