{"_id":"6840b35e84a8f7b5900a378b","slug":"aarohi-won-the-title-in-under-9-badminton-by-defeating-ishu-rohtak-news-c-17-roh1020-666369-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बैडमिंटन में अंडर-9 में आरोही ने ईशु को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बैडमिंटन में अंडर-9 में आरोही ने ईशु को हराकर जीता खिताब
Thu, 05 Jun 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
04सीटीके29...जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर आने के वाणी को सम्मानित करत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (डीबीए) रोहतक की ओर से आयोजित 33वीं जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतिम दिन रोमांचक मुकाबले हुए। अंडर-09 गर्ल्स सिंगल्स में आरोही ने ईशु को हराकर खिताब जीता। गर्ल्स डबल्स का खिताब आरोही व अक्षिता की जोड़ी के नाम रहा। बॉयज सिंगल में जहान ने मयंक को हराया। बॉयज डबल्स में मयंक व श्रेयस की जोड़ी ने केतन व प्रीतिश की जोड़ी को पछाड़ा।
चार दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रीति बंसल ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया उपस्थित रहे।
प्रीति बंसल ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। अजय सिंघानिया ने कहा कि हरियाणा के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने देश ही नहीं, विदेश में भी अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों के जिलास्तरीय मुकाबलों में लगभग 500 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में जिला रोहतक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह रहे परिणाम
अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स में नायशा ने हर्षा को हराया। गर्ल्स डबल्स में हर्षा व तनीषा की जोड़ी ने देवांगना व नायशा की जोड़ी को पराजित किया। बॉयज सिंगल में दिपांशु ने भव्य गोयल को हराया। अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स में प्राशी ने वाणी को हराकर फाइनल जीता। गर्ल्स डबल्स में प्राशी व तनीषा की जोड़ी ने नायशा व उर्जिता को हराया।
अंडर-15 गर्ल्स सिंगल्स का खिताब अश्मी ने प्राशी को हराकर जीता। बॉयज सिंगल्स में जयवर्धन ने हरमन गुलिया, अंडर-17 गर्ल्स सिंगल्स में अर्षिता मनस्वी, बॉयज सिंगल्स में नवराज ने जयवर्धन, अंडर-19 गर्ल्स सिंगल में गरिमा ने सीरत, बॉयज सिंगल्स में कृष ने वेदांत पाहवा को हराया। अन्य वर्ग वूमेन सिंगल्स का खिताब गरिमा ने मनस्वी को हराकर अपने नाम किया।
वूमेन डबल्स के फाइनल में कनिका व खुशी की जोड़ी पलक व उन्नति हुड्डा को हराकर विजेता बनी। मेंस सिंगल्स में गौतम ने हर्ष आनंद को हराया।