{"_id":"6a16fb2690b2d14dcb0d6ef5","slug":"a-youth-was-kidnapped-from-chandi-village-beaten-up-and-left-on-ladhaut-road-rohtak-news-c-17-roh1019-863033-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चांदी गांव से युवक का अपहरण कर पीटा, लाढ़ौत रोड पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चांदी गांव से युवक का अपहरण कर पीटा, लाढ़ौत रोड पर छोड़ा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। चांदी गांव के युवक का मंगलवार शाम को थार सवार पांच युवकों ने अपहरण कर लिया। रास्ते में डंडों से पीटने के बाद लाढ़ौत रोड पर छोड़कर भाग गए। लाखनमाजरा थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विकास ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव के युवक जितेंद्र र्फ काला ने कॉल कर घर के बाहर मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही वह घर के बाहर आया तो थार में सवार होकर पांच युवक आए और उसे जबरन गाड़ी में डाल दी।
आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। रोहतक के पास लाढ़ोत रोड पर नीचे उतारा और डंडों से सिर व पैरों पर वार किए। धमकी दी कि अगर शिकायत की तो जान से मार देंगे। राहगीरों की मदद से वह घर पहुंचा। पुलिस ने घायल के बयान पर जितेंद्र उर्फ काला, सौरभ व तीन अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस जांच में महिला को कॉल करने का विवाद सामने आया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करेंगे। इसके बाद पूरी वारदात का खुलासा होगा। -रवींद्र कुमार, आईपीएस एवं प्रभारी, थाना लाखनमाजरा