फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A young man was killed by killing a brick in Ismail

इस्माईला में युवक की ईंट मारकर हत्या

Thu, 19 Nov 2020 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
A young man was killed by killing a brick in Ismail
A young man was killed by killing a brick in Ismail - फोटो : RohtakCity
इस्माईला गांव में ईंटों से हमला करके 22 वर्षीय युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने उसके चेहरे को ईंटों से कुचल दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा मुकेश के बयान पर गांव के ही पवन, सौरभ और हेमन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य भी जुटाए। बुधवार कि सुबह खेतों में घूमने जा रहे ग्रामीणों ने इस्माईला गिझी मार्ग पर एक खेत में युवक का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक के शरीर व चेहरे और सिर में चोट के निशान थे। सूचना पाकर डीएसपी नरेंद्र कादियान व थाना प्रभारी नवीन जाखड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से युवक की पहचान कराई तो किसी ने बताया कि मृतक इस्माईला गांव का मनिंदर है। पुलिस ने परिवार को घटना की सूचना दी तभी परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। जांच के लिए एसएफएल टीम को बुलाया गया। जांच टीम ने मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। घटनास्थल से खून से सनी ईट बरामद की गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली में करता था कोरियर का काम
मृतक के चाचा मुकेश कुमार ने बताया कि मनिंदर दिल्ली में परिवार के अपने दूसरे चाचा के साथ मिलकर कोरियर का काम करता था। वह भैयादूज पर इस्माईला आया हुआ था। उसी दिन शाम को गांव के ही पवन, सौरभ और हेमन उसे बाइक पर बैठाकर ले गए। उसके बाद मनिंदर घर नहीं लौटा। मंगलवार को उन्होंने मनिंदर की सांपला पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। बुधवार की सुबह उसकी हत्या की सूचना मिली। मृतक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह दो बहनों में सबसे छोटा था और भैयादूज पर अपने परिवार के लोगों से मिलने आया हुआ था। उसे आरोपी घर से बुलाकर ले गए और घटना को अंजाम दिया। बताया गया कि भाई की मौत की खबर सुनकर दोनों बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मृतक के चाचा मुकेश ने मंगलवार को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में लगी हुई थी कि बुधवार की सुबह फोन पर सूचना मिली कि एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और पता किया तो मृतक की मनिंदर के रूप में पहचान हुई। मृतक के चाचा मुकेश के बयान पर गांव के ही 3 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने गांव में छापेमारी की, लेकिन वे फरार मिले। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नवीन जाखड़, थाना प्रभारी, सांपला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed