फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A woman created a ruckus at PGI and even clashed with the police

Rohtak News: पीजीआई में महिला ने किया हंगामा, पुलिस से भी भिड़ी

Mon, 04 Aug 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 04 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
A woman created a ruckus at PGI and even clashed with the police
27...पीजीआई थाने में महिला पुलिसकर्मी से ​भिड़ती महिला। स्रोत : सोशल मीडिया
रोहतक। पीजीआई की ओपीडी में दवा लेने के लिए इंतजार कर रही महिला ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। गार्डों ने महिला को शांत करने का प्रयास किया मगर वह उनके साथ अभद्रता करने लगी। हंगामा की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास किया तो वह उनसे भी भिड़ गई। हंगामा करीब दो घंटे तक चला।
विज्ञापन

महिला को पुलिस थाने ले गई तो उसने वहां पर भी हंगामा कर दिया। इस घटना का वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मानसिक रूप से बीमार महिला का पीजीआई में इलाज चल रहा है। शनिवार को महिला इलाज के लिए ओपीडी में आई हुई थी। ओपीडी में चिकित्सक ने उसे परामर्श लिख दिया। इसके बाद वह दवा लेने के लिए काउंटर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंटर पर अनुबंधित फार्मासिस्टों की दो घंटे की हड़ताल के कारण दवा के लिए इंतजार करना पड़ा। इससे आहत महिला ने हंगामा कर दिया। गार्डों ने महिला को समझाते हुए शांत करने का प्रयास किया तो वह उनसे भिड़ गई। इसके बाद पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
हंगामा कर रही महिला ने भी कहासुनी शुरू कर दी। इसके चलते महिला को थाने ले जाया गया। यहां भी उसने महिला पुलिस कर्मचारियों से अभद्रता की। महिला के हंगामे का वीडियो रविवार को वायरल हो गया। बाद में परिजनों के समझाने पर महिला शांत हुई। इसके बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

दवा न मिलने पर मानसिक रूप से बीमार महिला ने हंगामा कर दिया था। मौके पर पहुंचकर महिला को थाने लाया गया। वहीं, गार्ड की ओर से दी गई शिकायत पर जांच की जा रही है। -रोशन लाल, पीजीआई थाना प्रभारी
इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। मामले को संज्ञान में लेकर महिला को दवा नहीं मिलने का कारण जाना जाएगा।
डॉ. एसके सिंघल, निदेशक पीजीआई।

27...पीजीआई थाने में महिला पुलिसकर्मी से भिड़ती महिला। स्रोत : सोशल मीडिया

27...पीजीआई थाने में महिला पुलिसकर्मी से भिड़ती महिला। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed