फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A woman and a youth were cheated of Rs 1.79 lakh

Rohtak News: महिला और युवक से 1.79 लाख की ठगी

Mon, 21 Jul 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 21 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
A woman and a youth were cheated of Rs 1.79 lakh
रोहतक। क्रेडिट कार्ड का वार्षिक शुल्क जमा करने व टास्क पूरा करके रुपये कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने महिला और युवक से 1.79 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

किला मोहल्ला निवासी विवेक ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में दर्ज करवाई गई एफआईआर में कहा कि 7 जुलाई को उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को निजी कंपनी का कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड का वार्षिक शुल्क जमा करने के लिए लिंक भेजा।
विज्ञापन

पीड़ित ने शुल्क जमा करने के लिए लिंक को खोला तो उसके खाते से 86 हजार रुपये कट गए। वही, ऋषि नगर निवासी मोनिका ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में दर्ज करवाई एफआईआर में कहा कि 16 जुलाई को इंस्टाग्राम पर घर बैठे रुपये कमाने का विज्ञापन देखकर काम करने के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगों ने विश्वास दिलाने के लिए उसे 5 हजार रुपये टास्क पूरा होने पर दिए। लालच में आकर उसने 93 हजार रुपये लगा दिए। जब रुपये वापस मांगे तो नहीं दिए गए। उसके बाद महिला को ठगी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed