{"_id":"687ab3ee1d99ab4d110d596f","slug":"a-person-died-due-to-auto-rickshaw-overturning-rohtak-news-c-17-roh1019-692818-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ऑटो रिक्शा पलटने से व्यक्ति की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ऑटो रिक्शा पलटने से व्यक्ति की गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांपला (रोहतक)। बेरी-कुलताना मार्ग पर वीरवार को पिकअप की टक्कर से ऑटो रिक्शा पलट गया जिससे झज्जर के डीघल गांव निवासी आजाद सिंह की हादसे में मौत हो गई। सांपला थाना पुलिस ने आजाद के बेटे कृष्ण के बयान पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कृष्ण ने पुलिस को बताया कि 6 जुलाई को उनके चाचा सत्यवान का निधन हो गया था। उनकी रस्म क्रिया पूरी करने के लिए वीरवार को परिवार ऑटो रिक्शा में सवार होकर सोनीपत जिले के गांव मुरथल के पास यमुना घाट पर गया था। शाम को वापस घर आने लगे।
सोनीपत-झज्जर नेशनल हाईवे से बेरी मार्ग पर ऑटो रिक्शा उतरा तो पीछे से तेज गति से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो रिक्शा पलट गया। उनके पिता आजाद सिंह ऑटो के नीचे दब गए जबकि चालक राजा व महिला आशा व रोशनी बाल-बाल बच गईं। उनके पिता को परिजनों ने गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया, जहां उनकी मौत हो गई।