फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A new bus stand will be built in the city, the place will be decided after the elections.

Rohtak News: शहर में बनेगा नया बस स्टैंड, जगह चुनाव के बाद होगी तय

Tue, 25 Feb 2025 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
A new bus stand will be built in the city, the place will be decided after the elections.
रोहतक। भाजपा नगर निगम चुनाव में जीत के बाद शहर में नया बस स्टैंड बनाएगी। इसके लिए जगह का चयन चुनाव के बाद किया जाएगा। रिक्शा स्टैंड के साथ-साथ पार्किंग पर भी फोकस रहेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पहली बार शहर के लिए अलग से संकल्प पत्र जारी किया। इसके 19 बिंदुओं में शहर की यातायात व्यवस्था, जाम से लेकर जलभराव, सफाई, प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियों से लेकर सिटी बस सेवा तक का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

संकल्प पत्र में वादा किया गया है कि मानसून से पहले जलभराव की समस्या पर फोकस किया जाएगा। सड़कों के गड्ढों को भरा जाएगा। महाबीर कॉलोनी व गोहाना रोड पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। छोटूराम चौक, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, टीबी अस्पताल के सामने व गीता कॉलोनी के अंडरपास से जल निकासी के लिए हर गली में उन्नत गली योजना लागू करेंगे। निर्मल रोहतक अभियान के तहत वार्ड 1, 2, 3, 4, 5, 10, 11, 21 व 22 में स्टील के कूड़ेदान लगाए जाएंगे। घर-घर से कचरा एकत्रित करने के साथ-साथ गीला व सूखा कचरा कचरा अलग करने की व्यवस्था की जाएगी। सार्वजनिक स्थलों से प्रचार सामग्री हटाएंगे। इंदिरा कॉलोनी व एकता कॉलोनी जैसे इलाकों से नशे को जड़ से खत्म किया जाएगा। इसके लिए नशामुक्त रोहतक अभियान चलेगा।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी आईडी व टैक्स की त्रुटियों का जिक्र, ऑनलाइन एनडीसी सिस्टम बनाएंगे
संकल्प पत्र में भाजपा ने प्रॉपर्टी आईटी व टैक्स की त्रुटियों का जिक्र किया है। कहा है कि एक ऑनलाइन एनडीसी प्रणाली विकसित की जाएगी। नई प्रॉपर्टी आईडी बनाने की प्रक्रिया और आसान होगी। श्रीराम शर्मा पार्क, अग्रसेन पार्क व शहीद पार्क के रखरखाव पर फोकस किया जाएगा। पार्कों में ओपन जिम खोले जाएंगे। महिलाओं के लिए बने पिंक टॉयलेट की निगरानी नियमित होगी। निगम में पूर्व सैनिकों व सीनियर सिटीजन के लिए अलग से काउंटर खोला जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए वनीकरण अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन के लिए ये उठाए जाएंगे कदम
: हर नई इमारत के लिए पार्किंग अनिवार्य होगी। साथ ही नए पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे।
: प्रमुख स्थानों पर ई-रिक्शा स्टैंड बनेंगे।
: अशोका चौक पर भीड़ कम करने के लिए सड़कों को रणनीतिक रूप से खोलने के लिए स्थायी भीड़ प्रबंधन योजना लागू होगी।
: शहर में एक आधुनिक बस स्टैंड बनेगा। यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। तेज से जगह का चयन होगा।
: शहर में मिनी सिटी बस सेवा चालू की जाएगी।
: सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी।

25 साल पहले बना था नया बस स्टैंड, आउटर में जाने की संभावना
शहर में पहले दुर्गा भवन से आगे कच्चा बेरी रोड के किनारे पुराना बस स्टैंड था, जिसे वर्ष 2000 के बाद बंद कर दिया गया। हुडा सिटी पार्क के सामने नया बस स्टैंड बनाया गया। पहले पार्क के स्थान पर रोहतक जेल होती थी, जो सुनारिया शिफ्ट हो चुकी है। निगम के पास फिलहाल सुनारिया, बोहर व पहरावर गांव की सीमा में जमीन है। ऐसे में निगम आउटर रिंग रोड किनारे नया बस स्टैंड बना सकता है। हालांकि, यह अभी अनुमान है।


मंच से घोषणा, ये हुए भाजपा में शामिल
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने घोषणा की कि कांग्रेस, आप व बसपा से कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसमें गांधी कैंप के समाजसेवी सतपाल अरोड़ा उर्फ सत्ते, रोहताश सैनी रमेश सैनी प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस कमेटी, सोनू रनोलिया आदमपुर विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, संदीप न्योली नलवा विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, राकेश सैनी रोहतक विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, विरेन्द्र सचदेवा सोशल मीडिया हरियाणा इंचार्ज कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस नेता के भतीजे कृष्ण स्वामी ठेकेदार, जनता कॉलोनी निवासी जयभगवान स्वामी, रामनिवास स्वामी, रूपसिंह स्वामी, संजय, सोनू स्वामी निवासी विजय नगर, संजय कश्यप, राकेश सैनी पूर्व पार्षद राजबीर सैनी के बेटे, सतपाल टांक, बिट्टू सैनी, राकेश सैनी, सतबीर सैनी, सत्यनारायण सैनी, जितेन्द्र दलाल, जसबीर अहलावत, शक्ति अहलावत, मीनाक्षी देवी, धर्म राठी, राकेश भारद्वाज, संतोष देवी, राजेश रोहिल्ला निवासी अमृत कॉलोनी, कृष्ण डेरी वाला, अजीत, रमेश जांगड़ा, रविन्द्र जांगड़ा, बिट्टू जांगड़ा, तरुण जांगड़ा, नितिन जांगड़ा, मनीष, सुरेश, मंदीप हुड्डा, अजीत कौशिक, सोनू कौशिक, दयाकिशन, श्यामलाल, मनीष जांगड़ा, धर्मसिंह, अभिजीत, एडवोकेट महेश शर्मा आम आदमी पार्टी, खुशीराम हुड्डा ब्लॉक समिति कांग्रेस कमेटी, गुड्डी देवी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी कांग्रेस कमेटी, सन्नी बुद्धिराजा किला मोहल्ला प्रधान कांग्रेस पार्टी, विक्की बल्हारा, विक्की धींगड़ा, पवन खरक, हितेश, गोगी सेन, विरेन्द्र छिकारा, सुनील पंडित, राकेश बल्हारा, चरणजीत, कुलदीप, ऋषिपाल, परमजीत काद्यान, राजकुंवार, नवीन कश्यप, रोहित ढाका, अनिल खणखस, भीम वाल्मीकि, मंदीप, गोविंदा, महेश वर्मा, करमबीर, जसबीर ढाका, संदीप वाल्मीकि व हरिकेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed