फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A memorandum was submitted to the Civil Surgeon regarding their demands.

Rohtak News: मांगों को लेकर सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन

Wed, 21 Jan 2026 03:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the Civil Surgeon regarding their demands.
25...स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम पदों पर एचकेआरएन के माध्यम से कार्यरत कर्मचारी सिविल सर्जन डॉ.
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम में एचकेआरएन के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों ने सेवा सुरक्षा की मांगों को लेकर मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य से मिलकर अपनी समस्याएं रखीं। कर्मचारियों ने उनको एमडी एनएचएम मुख्यालय हरियाणा पंचकूला के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि कर्मचारी कई सालों से कार्य कर रहे हैं। विभाग ने दोहरा रवैया अपनाया हुआ है। एक ओर कर्मचारी एचकेआरएन के माध्यम से नियुक्त हैं लेकिन इससे संबंधित सेवा-सुरक्षा, स्थायित्व एवं अन्य लाभ नहीं मिल रहे हैं। दूसरी ओर एनएचएम कर्मचारियों को मिलने वाला मानदेय, अवकाश, सेवा शर्तें व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। इस दौरान ज्ञापन देते समय डाटा एंट्री ऑपरेटर तोषांत, कंप्यूटर असिस्टेंट कैलाश, सावन कुमार, सन्नी व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed