फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A married woman was found hanging, and a dowry death case was alleged.

Rohtak News: फंदे से लटकती मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप

Sun, 09 Nov 2025 02:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
A married woman was found hanging, and a dowry death case was alleged.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। आर्य नगर थाना इलाके में शनिवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी के तीन माह बाद ही शव फंदे से लटकता मिला। महिला के मायके वालों ने फोन पर ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल, शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
आर्य नगर निवासी अशरफ अली ने बताया कि तीन माह पहले बेटे नजमुद्दीन की कोलकाता में संजीता से शादी हुई थी। इसके बाद सब ठीक था। बेटा-बहू 15 दिन पहले ही रोहतक आए थे। इन्हें एक दिन बाद वापस कोलकाता जाना था। इसके लिए टिकट बुक कराना था।
विज्ञापन

टिकट के लिए बहू के आधार कार्ड की जरूरत थी। इसे लेने के लिए घर आए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा नहीं खोलने पर उसे धक्का मारकर तोड़ना पड़ा। अंदर संजीता फंदे से लटकती मिली। उसे तुरंत फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नजमुद्दीन सुबह करीब 8:30 बजे ही काम के लिए घर से निकला था। वह स्वर्णकार के पास पॉलिश का काम करता है। परिवार यहां किराये के मकान में रहता है।

आर्य नगर थाना एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें महिला के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने शव गृह में भेज दिया है। फोन पर परिजनों के कोलकाता से आने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed