{"_id":"69b1d3001a986093cd02de0c","slug":"a-man-can-become-great-with-good-qualities-poonam-arya-rohtak-news-c-17-roh1020-822375-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रेष्ठ गुणों से महान बन सकता है मनुष्य : पूनम आर्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रेष्ठ गुणों से महान बन सकता है मनुष्य : पूनम आर्या
विज्ञापन
31-टिटौली स्थित स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ आश्रम में चल रहे बेटी बचाओ चतुर्वेद पारायण महायज्ञ मे
- फोटो : Samvad
रोहतक । मनुष्य कभी ईश्वर नहीं हो सकता लेकिन वह अपने श्रेष्ठ गुणों से महान अवश्य बन सकता है। यह बात गांव टिटौली स्थित स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ आश्रम में चल रहे पारायण महायज्ञ के सातवें दिन बुधवार को बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम आर्या ने कही।
पूनम आर्या ने कहा कि जिसमें दया, धर्म, सत्य, चरित्र और आत्मबल नहीं है वह वास्तविक अर्थों में मनुष्य भी नहीं कहलाने योग्य है। यज्ञ के ब्रह्मा स्वामी वेदप्रकाश सरस्वती ने कहा कि मानवता प्रकाश की उस पवित्र नदी के समान है जो सीमित से असीम की ओर निरंतर प्रवाहित होती रहती है।
उन्होंने समाज में नैतिक मूल्यों और संस्कारों के पुनर्जागरण पर बल दिया। अलीगढ़ से पधारे स्वामी योगानंद ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को सहनशीलता, संयम, सदाचार और सद्भाव की अत्यंत आवश्यकता है।
विज्ञापन
यज्ञ में दी आहुति
प्रवेश आर्या ने बताया कि यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान मास्टर नफे सिंह, डाक्टर प्रविंद्र व सुमन, जगदीश चंद्र व शशिबाला, पवन कुंडू व बबीता, धर्मपाल भनवाला व अनीता, राजवीर कुंडू आदि मौजूद रहे। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 13 मार्च को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

31-टिटौली स्थित स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ आश्रम में चल रहे बेटी बचाओ चतुर्वेद पारायण महायज्ञ मे- फोटो : Samvad