फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A lot of colors flew, people danced to the DJ.

Rohtak News: खूब उड़ा रंग गुलाल, डीजे पर थिरके लोग

Wed, 27 Mar 2024 03:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
A lot of colors flew, people danced to the DJ.
रोहतक। सोमवार को शहर में होली की रौनक देखने को मिली। फाग का दिन शहरवासियों के लिए रंगों व मस्ती भरा रहा। शहर में जमकर अबीर गुलाल उड़ा, जिसमें बच्चों से लेकर युवा, महिलाएं व बुजुर्ग भी शामिल हुए। जगह-जगह लगे डीजे पर लोग थिरकते नजर आए। युवाओं की मंडली बाइकों पर शहर की अलग-अलग गलियों मेंं रंग गुलाल उड़ाते हुए मस्ती करते नजर आए।
विज्ञापन

फाग के दिन लगभग हर चेहरे पर फाग का रंग चढ़ा और उनके अंदर उत्साह नजर आया। घर आंगन में ही फाग खेलते हुए देवर-भाभी ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गांवों में खाली पड़ी जगहों पर बीच में कढ़ाई रखकर लोगों ने उसमें पानी भरा और जमकर भाभियों संग होली खेली। भाभियों ने एक चुन्नी से नहीं दो चुन्नियों से कोरड़ा बनाकर देवरों को मारे। वहीं सोशल मीडिया पर भी युवाओं को लगे कोरड़े के निशान जमकर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed